नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस ने विकास नहीं, संस्थानों को बंद करने का किया काम; लरांकेलो वार्ड से सौतेला व्यवहार: अनिल राणा – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

कांग्रेस ने विकास नहीं, संस्थानों को बंद करने का किया काम; लरांकेलो वार्ड से सौतेला व्यवहार: अनिल राणा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कांग्रेस ने विकास नहीं, संस्थानों को बंद करने का किया काम; लरांकेलो वार्ड से सौतेला व्यवहार: अनिल राणा

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू।

भाजपा युवा नेता एवं लरांकेलो जिला परिषद वार्ड के भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल राणा ने कांग्रेस सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी और विकास कार्यों की उपेक्षा के गंभीर आरोप लगाए हैं। लरांकेलो क्षेत्र में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों को गति देने के बजाय क्षेत्र के महत्वपूर्ण संस्थानों को बंद करने का काम किया है।

अनिल राणा ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में लरांकेलो वार्ड के साथ सौतेला व्यवहार किया गया, जिससे क्षेत्र की जनता स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि खराहल क्षेत्र में पहले तीन पटवार सर्कल कार्यरत थे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उनमें से दो को बंद कर दिया, जिससे आम लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने क्षेत्र की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि खराहल सड़क के चौड़ीकरण कार्य में भारी अनियमितताएं बरती गईं। सड़क निर्माण के दौरान न तो उचित नालियों की व्यवस्था की गई और न ही सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को भुगतान कर दिया गया, लेकिन सड़क की वास्तविक स्थिति आज भी खराब बनी हुई है।

महिलाओं और युवाओं से किए गए वादों को लेकर भी अनिल राणा ने कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का वादा कर उन्हें भ्रमित किया गया, जबकि आज महिलाएं स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। वहीं युवाओं को सरकारी नौकरियों का सपना दिखाया गया, लेकिन बड़ी संख्या में युवा आज भी बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।

अनिल राणा ने कहा कि क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई योजनाएं भी ठप पड़ी हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं की बहाली और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

जनसभा से पूर्व अनिल राणा ने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। उन्होंने जनता से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031