नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भुंतर के वार्ड नंबर-3 की रहने वाली होनहार छात्रा ईशिता सूद ने एमए इंग्लिश में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

भुंतर के वार्ड नंबर-3 की रहने वाली होनहार छात्रा ईशिता सूद ने एमए इंग्लिश में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुंतर के वार्ड नंबर-3 की रहने वाली होनहार छात्रा ईशिता सूद ने एमए इंग्लिश में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

देसी चैनल कुल्लू

उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। हाल ही में सरदार वल्लभभाई पटेल विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान प्रदेश के राज्यपाल केवीन्द्र गुप्ता ने उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

 

ईशिता ने अपनी इस सफलता से न केवल अपने माता-पिता का सपना साकार किया है, बल्कि भुंतर और पूरे कुल्लू जिले का नाम भी रोशन किया है। उनके पिता मनोज सूद और माता अंबिका सूद अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर बेहद गौरवान्वित हैं।

 

ईशिता शुरू से ही पढ़ाई में प्रतिभाशाली रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ओएलएस स्कूल से प्राप्त की और वहीं से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने भारत भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल से जमा दो की पढ़ाई बेहतरीन अंकों के साथ पूरी की।

 

स्कूली शिक्षा के बाद ईशिता ने कुल्लू कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की। इसके पश्चात उन्होंने मंडी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल विश्वविद्यालय में एमए इंग्लिश में प्रवेश लिया। पढ़ाई के दौरान उन्होंने लगातार मेहनत और लगन से सफलता के नए आयाम स्थापित किए।

 

ईशिता ने जुलाई 2025 में नेट परीक्षा पास की, जबकि मार्च 2026 में आयोजित गेट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 730 हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अब एमए इंग्लिश में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031