कांग्रेस के उम्मीदवार जनता के बीच किस मुंह से मांगेंगे वोट: अनिल राणा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कांग्रेस के उम्मीदवार जनता के बीच किस मुंह से मांगेंगे वोट: अनिल राणा
कहा, कांग्रेस की गारंटी खत्म, पंचायती राज चुनाव में भाजपा दर्ज करेगी बड़ी जीत
देसी चैनल कुल्लू
कुल्लू। मनाली के लरांकेलो वार्ड में भाजपा समर्थित उम्मीदवार अनिल राणा ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान जनता से जो गारंटियां की थीं, वे पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार अब जनता के बीच किस मुंह से वोट मांगने जाएंगे।
अनिल राणा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के बजाय कई योजनाओं को ठप कर दिया, जिससे आम जनता में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अपनी गारंटी अब समाप्त हो चुकी है और जनता आगामी चुनावों में इसका जवाब देगी।
उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति और कमजोर होगी तथा प्रदेश में भाजपा की वापसी तय है। उन्होंने पंचायती राज चुनावों को सत्ता का सेमीफाइनल बताते हुए कहा कि भाजपा इन चुनावों में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
अनिल राणा ने कहा कि भाजपा हमेशा विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस केवल झूठे वादों के सहारे सत्ता में आई। उन्होंने जनता से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और बेहतर भविष्य के लिए भाजपा को समर्थन देना जरूरी है।
इससे पूर्व अनिल राणा ने लरांकेलो वार्ड से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा





