नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धाउगी वार्ड में जीत के बाद गिरधारी लाल चौहान का भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ किया अभिनंदन – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

धाउगी वार्ड में जीत के बाद गिरधारी लाल चौहान का भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ किया अभिनंदन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

धाउगी वार्ड में जीत के बाद गिरधारी लाल चौहान का भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ किया अभिनंदन

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। धाउगी वार्ड से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य गिरधारी लाल चौहान का चुनाव जीतने के बाद उनके गृह क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही गिरधारी लाल चौहान लारजी, सैंज, बिहाली, बनोगी, देहूरी और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचे, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयकारों के साथ भव्य अभिनंदन किया।

उनकी जीत की खुशी में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य गिरधारी लाल चौहान ने क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि धाउगी वार्ड की समस्त जनता के विश्वास, समर्थन और आशीर्वाद की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

गिरधारी लाल चौहान ने कहा कि क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी तथा सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की आवाज को जिला परिषद में मजबूती से उठाया जाएगा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

उनके स्वागत समारोहों में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र की जनता उनकी जीत को लेकर बेहद उत्साहित है और उनसे विकास की नई उम्मीदें लगाए बैठी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930