नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धाउगी जिला परिषद वार्ड में रीकाउंटिंग के बाद बदला परिणाम, कांग्रेस प्रत्याशी विजयी घोषित; आजाद प्रत्याशी ने लगाए धांधली के आरोप – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

धाउगी जिला परिषद वार्ड में रीकाउंटिंग के बाद बदला परिणाम, कांग्रेस प्रत्याशी विजयी घोषित; आजाद प्रत्याशी ने लगाए धांधली के आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

धाउगी जिला परिषद वार्ड में रीकाउंटिंग के बाद बदला परिणाम, कांग्रेस प्रत्याशी विजयी घोषित; आजाद प्रत्याशी ने लगाए धांधली के आरोप

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। जिला परिषद चुनाव के तहत धाउगी वार्ड में मतगणना के बाद परिणाम को लेकर विवाद गहरा गया है। रीकाउंटिंग के बाद कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को विजयी घोषित किए जाने पर आजाद प्रत्याशी ओम प्रकाश ठाकुर और उनके समर्थकों ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं तथा धांधली के आरोप लगाए हैं।

ओम प्रकाश ठाकुर के समर्थकों का आरोप है कि प्रारंभिक मतगणना में उन्हें विजयी घोषित किया गया था, लेकिन बाद में रीकाउंटिंग कराकर परिणाम बदल दिया गया। समर्थकों का कहना है कि दोबारा मतगणना के दौरान वोटों में हेरफेर की गई और कुछ मतों को इधर-उधर कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में परिणाम घोषित किया गया।

आजाद प्रत्याशी ओम प्रकाश ठाकुर ने भी इस मामले की मौखिक शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा को करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि मतगणना के दौरान रात के समय काउंटिंग एजेंटों में बदलाव किया गया तथा उनके कई वैध मतों को कथित तौर पर निरस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कुछ वोटों की अदला-बदली कर कांग्रेस प्रत्याशी को मामूली अंतर से विजयी घोषित किया गया।

ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि जब उन्होंने पुनः मतों की जांच और एक बार फिर रीकाउंटिंग कराने की मांग उठाई तो उनकी बात नहीं सुनी गई। उनका कहना है कि पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि मतदाताओं का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

वहीं, इस घटनाक्रम के बाद धाउगी वार्ड में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। समर्थकों में परिणाम को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग लगातार उठ रही है।

हालांकि निर्वाचन विभाग की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा शिकायत पर क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031