नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुल्लू के बेबी शर्मा एवं स्वप्निल का ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ हेतु चयन – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

कुल्लू के बेबी शर्मा एवं स्वप्निल का ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ हेतु चयन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कुल्लू के बेबी शर्मा एवं स्वप्निल का ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ हेतु चयन

देसी चैनल कुल्लू

कुल्लू जिले के युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, मेधा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) द्वारा आयोजित ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कुल्लू जिले के दो होनहार युवाओं का चयन प्रतिष्ठित ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के लिए किया गया है।

चयनित प्रतिभागियों में जिले के आनी क्षेत्र की बेबी शर्मा एवं स्वप्निल शामिल हैं। ये सभी प्रतिभागी आगामी 14 जून से उत्तराखंड केदेहरादून (पिथौरागढ़) में आयोजित सात दिवसीय विशेष कार्यक्रम में भाग लेकर कुल्लू जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह कार्यक्रम युवाओं को सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, स्थानीय संस्कृति, सामाजिक सहभागिता तथा राष्ट्र निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सात दिवसीय शिविर के दौरान प्रतिभागी विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करेंगे तथा अपने नेतृत्व, संवाद एवं सामाजिक कौशल का विकास करेंगे।

इस उपलब्धि पर जिले में हर्ष का माहौल है। यह कुल्लू जिले के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि यहां के युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सहभागी बनने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031