आज दिनांक 15 जून 2026 को सूत्रधार कला संगम कुल्लू की एक विशेष कार्यकारिणी बैठक संस्था के कार्यालय सूत्रधार भवन में अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आज दिनांक 15 जून 2026 को सूत्रधार कला संगम कुल्लू की एक विशेष कार्यकारिणी बैठक संस्था के कार्यालय सूत्रधार भवन में अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
देसी चैनल कुल्लू
बैठक में 21 जून से 23 जून 2026 तक ऐतिहासिक लाल चन्द प्रार्थी कला केंद्र तथा अटल सदन, कुल्लू में आयोजित होने वाले भव्य 49वें सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई । बैठक में उत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए ।
बैठक को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि 21 जून 2026 का दिन सूत्रधार कला संगम कुल्लू के लिए अत्यंत गौरव एवं हर्ष का अवसर है, क्योंकि संस्था अपने सांस्कृतिक सफर के गौरवशाली 49 वर्ष पूर्ण कर स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश करने जा रही है । उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 से निरंतर कला, संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत सूत्रधार कला संगम ने हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है । सूत्रधार कला संगम का उद्देश्य केवल मंचीय प्रस्तुतियां देना नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति, लोक परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ते हुए उन्हें जागरूक, सृजनात्मक एवं संस्कारित नागरिक बनाना है । वर्षगांठ उत्सव के दौरान संस्था के ”नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” अभियान को विशेष रूप से जन-जागरूकता से जोड़ा जाएगा तथा इन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं एवं मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने व कला, संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा ।
बैठक में आगे जानकारी देते हुए प्रचार-प्रसार प्रभारी सुंदर श्याम महंत ने बताया कि 49वें सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव की विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय मूल्यांकन के लिए अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के दस बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न निर्णायकों का बुलाया जा रहा है । संस्था ने स्पष्ट किया कि प्रतियोगिताओं में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी ।
इस त्रिदिवसीय आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है । इस बार इन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ दलों को आकर्षक ट्रॉफियों तथा विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा तथा साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सर्वश्रेष्ठ दलों के अतिरिक्त सभी विभिन्न श्रेणियों में भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे ।
बैठक में संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन सहित संरक्षक मण्डल सदस्य राजेन्द्र सूद व युवराज बौध, उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोगिन्दर ठाकुर, सचिव मोनिका सागर, मंजुलता शर्मा व हितेश गोगी, लोकनृत्य प्रभारी सीमा शर्मा, प्रचार-प्रसार प्रभारी सुंदर श्याम महंत, सहप्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सुदेश कुमार व भारत भूषण आचार्या, प्राचार्य संगीत अकादमी पं० विद्या सागर, आमंत्रित सदस्य निशांत गौतम, जीवन बुडाल, संजय पुजारी व सनी तथा प्रबन्धक उत्तम चन्द उपस्थित रहे ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





