नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , साईं स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर में एसएमसी का गठन, अमर सिंह नेगी बने अध्यक्ष – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

साईं स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर में एसएमसी का गठन, अमर सिंह नेगी बने अध्यक्ष

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

साईं स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर में एसएमसी का गठन, अमर सिंह नेगी बने अध्यक्ष

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू,

साईं स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढालपुर में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता पूर्व एसएमसी अध्यक्ष चन्दन शर्मा ने की। सर्वसम्मति से अमर सिंह नेगी को नई स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक व मुख्याध्यापिका अंजना ठाकुर तथा उपमुख्याध्यापिका रैनू गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में अभिभावक प्रतिनिधियों में निर्मला शर्मा, अंजलि, पूजा ठाकुर सहित अनेक अभिभावकों ने भाग लेकर विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने सुझाव साझा किए।

 

विद्यालय में वर्तमान में 600 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। नवगठित एसएमसी ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार तथा अभिभावकों और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमर सिंह नेगी ने कहा कि विद्यालय की प्रगति, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए पूरी समिति समर्पित भाव से कार्य करेगी। उन्होंने सभी अभिभावकों और विद्यालय परिवार का विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया।

 

विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि नई एसएमसी के सहयोग से विद्यालय शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्ट परिणामों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930