नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 21वें सूत्रधार गुरु पूर्णिमा महोत्सव में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं गुरु-शिष्य परम्परा का अनुपम संगम* – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

21वें सूत्रधार गुरु पूर्णिमा महोत्सव में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं गुरु-शिष्य परम्परा का अनुपम संगम*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

*21वें सूत्रधार गुरु पूर्णिमा महोत्सव में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं गुरु-शिष्य परम्परा का अनुपम संगम*

देसी चैनल कुल्लू 

सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत आयोजित प्रथम कार्यक्रम 21वाँ सूत्रधार गुरु पूर्णिमा महोत्सव देव सदन, कुल्लू के सभागार में अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ । गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्राचार्य, सूत्रधार संगीत अकादमी पं० विद्या सागर के सम्मान में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में अकादमी के प्रशिक्षुओं ने अपने गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता अर्पित करते हुए भारतीय शास्त्रीय संगीत की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दीं । कार्यक्रम में राग बिहाग, भूपाली, यमन, पूरिया, आसावरी, भीम पलासी, दरबारी, केदार, बागेश्वरी, बहार, मियाँ मल्हार, मालकौंस, शुद्ध कल्याण, चन्द्रकौंस एवं जोग सहित अनेक शास्त्रीय रागों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । इसके अतिरिक्त भजन, तबला वादन, बाँसुरी वादन एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने भी खूब सराहना प्राप्त की । कार्यक्रम में कादंबिनी शर्मा, पं० भास्कर, संध्या, सुष्मिता, आशा, कशिश, निशा, जहान्वी, सिमरन, शैलजा, दुर्गा देवी, शुभम, विशाल, अभय, आयुष, मनीषा महंत, मंजू शर्मा, विद्या, रंजना, अनुष्का, सुशीला, दीप, धनवंती, सुशील, प्रेमलता, ऋतू सूद, कृष्णा शर्मा, विजय कुमार, खेमराज, रिया, चंचल, रचना, वंशिका, करिश्मा ठाकुर, राकेश शर्मा, क्षितिज शर्मा, संजय पुजारी, रोजी एवं अर्पिता ने अपनी गायकी से श्रोताओं का मन मोह लिया । वहीं लकिशा एवं हर्षित राणा ने तबला सोलो तथा चमन ठाकुर ने बाँसुरी वादन प्रस्तुत किया । कादंबिनी शर्मा, तारा शर्मा एवं कुमारी रेखा की नृत्य प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों की भरपूर वाहवाही बटोरी । कार्यक्रम में अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी कुल्लू श्री सुरजीत सिंह राठौर ने मुख्यातिथि तथा जिला भाषा अधिकारी कुल्लू श्रीमती प्रोमिला गुलेरिया ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की । संस्था के पदाधिकारियों ने दोनों अतिथियों का कुल्लवी परम्परा अनुसार शॉल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया । इस अवसर पर कला, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए के.आर. पंछी, डॉ. सूरत ठाकुर, एस.डी. कश्यप, शिव कुमार सूर्या, गोपाल बधवा तथा निशांत गौतम को भी संस्था द्वारा कुल्लवी परम्परा के अनुसार सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मुख्यातिथि सुरजीत सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु-शिष्य परम्परा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना समय की आवश्यकता है । उन्होंने पिछले 49 वर्षों से कला, संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन में सूत्रधार कला संगम द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए संस्था को स्वर्ण जयंती वर्ष की शुभकामनाएँ दीं । संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों, सम्मानित विभूतियों, कलाकारों, गुरुजनों, अभिभावकों, पत्रकार बन्धुओं एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि संस्था अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान अनेक सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिनका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं कुल्लू की समृद्ध लोक परम्पराओं से जोड़ना है । उन्होंने विशेष रूप से कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है । संस्था अपने सभी कार्यक्रमों के माध्यम से “नशा छोड़ो जीवन जोड़ों” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करेगी, ताकि युवा अपनी ऊर्जा को कला, संस्कृति, साहित्य, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में लगाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभा सकें । कार्यक्रम के समापन पर सूत्रधार संगीत अकादमी के प्रशिक्षुओं ने अपने गुरु पं० विद्या सागर एवं उनकी धर्मपत्नी चित्र रेखा शर्मा (दिव्या शर्मा) को शॉल, टोपी, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-उपहार भेंट कर सम्मानित किया । सम्पूर्ण कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन संस्था के प्रचार-प्रसार प्रभारी सुंदर श्याम एवं संगीत अकादमी की प्रशिक्षु अर्पिता ठाकुर ने किया । इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन, संरक्षक मण्डल सदस्य राजेन्द्र सूद एवं युवराज बौध, उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह, भण्डार प्रभारी तिलक राज चौधरी, सचिव मंजू लता शर्मा एवं यशोदा शर्मा, प्रचार-प्रसार प्रभारी सुंदर श्याम, लोकनृत्य प्रभारी सीमा शर्मा, प्रचार-प्रसार सहप्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सुदेश कुमार, सुबोध सूद एवं कैप्टन रणधीर सिंह सल्हुरिया, प्राचार्य संगीत अकादमी पं० विद्या सागर, आमंत्रित सदस्य निशांत गौतम एवं संजय पुजारी तथा प्रबन्धक उत्तम चन्द सहित रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन अध्यक्षा पुष्पा शर्मा, अंशुल पराशर, डी.डी. शर्मा, राजीव सूद, कुलवीर शर्मा इत्यादि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031