रानाबाग–देओरी सड़क पर दर्दनाक हादसा, चट्टान से गिरे बोल्डरों की चपेट में आई गाड़ी, 2 की मौत, 1 गंभीर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रानाबाग–देओरी सड़क पर दर्दनाक हादसा, चट्टान से गिरे बोल्डरों की चपेट में आई गाड़ी, 2 की मौत, 1 गंभीर
देसी चैनल कुल्लू
कुल्लू।
जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में रानाबाग–देओरी सड़क पर शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने के कारण एक वाहन उसकी चपेट में आ गया।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) कुल्लू के अनुसार, वाहन में तीन लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आनी अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम कुल्लू, पुलिस थाना आनी, तहसीलदार आनी और बीएमओ आनी को दे दी गई है। संबंधित विभाग राहत एवं आवश्यक कार्रवाई में जुटे हुए हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





