नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बंजार सब्जी मंडी का निर्माण वर्षों से अधूरा, किसानों-बागवानों को कीचड़ में धकेल रही कांग्रेस सरकार : सुरेंद्र शौरी – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

बंजार सब्जी मंडी का निर्माण वर्षों से अधूरा, किसानों-बागवानों को कीचड़ में धकेल रही कांग्रेस सरकार : सुरेंद्र शौरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बंजार सब्जी मंडी का निर्माण वर्षों से अधूरा, किसानों-बागवानों को कीचड़ में धकेल रही कांग्रेस सरकार : सुरेंद्र शौरी

देसी चैनल कुल्लू 
5 साल पहले मिली 7.20 करोड़ की स्वीकृति के बाबजूद योजना को धरातल पर नहीं उतार पा रही वर्तमान सरकार।

बंजार। बंजार विधानसभा क्षेत्र के किसानों, बागवानों और सब्जी उत्पादकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा बंजार में स्थायी सब्जी मंडी के निर्माण की दिशा में ठोस पहल की गई थी, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार की उदासीनता और लापरवाही के कारण यह महत्वपूर्ण परियोजना आज भी अधर में लटकी हुई है। यह बात बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने विधानसभा में सरकार से प्राप्त जानकारी के आधार पर कही।

विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि 25 नवंबर 2021 को हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की बैठक में बंजार सब्जी मंडी के निर्माण के लिए 7.20 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके बाद 25 फरवरी 2022 को 2,19,49,600 रुपये की तकनीकी स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई थी। इतना ही नहीं, प्रथम चरण में भूमि विकास के कार्य के लिए 1,88,80,805 रुपये की राशि 27 सितंबर 2022 को आवंटित की गई थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बंजार के किसानों-बागवानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को आगे बढ़ाया, लेकिन कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद इस कार्य को अपेक्षित गति नहीं मिल पाई।

शौरी ने कहा कि सरकार द्वारा बरसात और सेब सीजन का हवाला देकर कार्य रोक देना किसानों और बागवानों के साथ अन्याय है। क्या सरकार के पास सेब सीजन और बरसात आने की जानकारी पहले से नहीं होती? यदि होती है तो फिर निर्माण कार्य की समयबद्ध योजना क्यों नहीं बनाई गई? उन्होंने कहा कि मंडी जैसी महत्वपूर्ण कृषि अधोसंरचना का निर्माण मौसम का बहाना बनाकर वर्षों तक लटकाना सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

विधायक ने कहा कि आज स्थिति यह है कि बंजार के किसान और बागवान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचते हैं तो उन्हें पक्की और व्यवस्थित मंडी के बजाय कीचड़, अव्यवस्था और असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। हर बरसात में यहां की स्थिति और खराब हो जाती है। किसानों की मेहनत से तैयार फसल को सुरक्षित और सुविधाजनक विपणन व्यवस्था देने के बजाय सरकार उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करने को मजबूर कर रही है।

उन्होंने कहा कि बंजार की अर्थव्यवस्था का बड़ा आधार कृषि, बागवानी और सब्जी उत्पादन है। ऐसे में स्थायी सब्जी मंडी केवल एक भवन या निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि किसानों की आय, स्थानीय व्यापार और क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण अधोसंरचना है। इसके निर्माण में देरी का सीधा नुकसान किसानों, बागवानों, आढ़तियों और स्थानीय व्यापारियों को हो रहा है।

सुरेंद्र शौरी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस परियोजना की नींव भाजपा सरकार ने रखी, उसके लिए धन और स्वीकृतियां सुनिश्चित कीं तथा निर्माण कार्य शुरू करवाया, उसे पूरा करवाने में कांग्रेस सरकार विफल साबित हो रही है। सरकार को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर बंजार के किसानों के हित में तत्काल शेष निर्माण कार्य पूरा करवाना चाहिए।

उन्होंने सरकार से मांग की कि बंजार सब्जी मंडी के शेष निर्माण कार्य और सुरक्षा दीवार का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करवाया जाए तथा मंडी को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के साथ शीघ्र किसानों-बागवानों के लिए शुरू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस कार्य को और लटकाया तो किसानों और बागवानों की आवाज को सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31