पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष झाबे राम ठाकुर ने थामा कांग्रेस का हाथ
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष झाबे राम ठाकुर ने थामा कांग्रेस का हाथ
एपीएमसी चेयरमैन राम सिंह मियां और बंजार कांग्रेस अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर ने पटका पहनाकर किया स्वागत
देसी चैनल कुल्लू
कुल्लू। बंजार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को उस समय झटका लगा, जब पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष झाबे राम ठाकुर ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस में शामिल होने पर एपीएमसी के चेयरमैन राम सिंह मियां और बंजार कांग्रेस अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर ने उन्हें पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झाबे राम ठाकुर के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को बंजार विधानसभा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
बंजार कांग्रेस अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन की नीतियों से कार्यकर्ताओं में लगातार निराशा बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि विशेषकर विधायक सुरेंद्र शौरी के कार्यकाल से तंग आकर भाजपा के कई लोग कांग्रेस के संपर्क में हैं और जल्द ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
मोहर सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने बंजार में मजबूत संगठन तैयार किया है और पार्टी की जंबो टीम आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार बंजार की जनता बदलाव के मूड में है और कांग्रेस की जंबो टीम विधायक सुरेंद्र शौरी को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।
वहीं, झाबे राम ठाकुर ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि वह पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और बंजार के विकास के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन को और मजबूत करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। भाजपा से कांग्रेस में हुए इस राजनीतिक बदलाव को बंजार की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा





