पांगी की ग्राम पंचायत शौर को राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने लिया गोद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
पांगी की ग्राम पंचायत शौर को राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने लिया गोद
देसी चैनल कुल्लू
पांगी/चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत शौर को राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने गोद लेने की घोषणा की। इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में हजारों लोगों ने भाग लिया।
सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि पंचायत के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए खेल मैदान, जिम, लाइब्रेरी, कम्युनिटी हॉल, सोलर लाइट, श्मशान घाट और हेलीपैड जैसी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में जैविक खेती को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कार्यक्रम में पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज, भाजपा प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी सहित पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
पंचायत प्रधान दयाराम शर्मा ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत को गोद लिया जाना क्षेत्रवासियों के लिए गौरव और विकास की नई उम्मीद है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





