नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विधायक निधि के कार्य तय समय सीमा में पूरे करवाएं पंचायत अधिकारी: शौरी – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

विधायक निधि के कार्य तय समय सीमा में पूरे करवाएं पंचायत अधिकारी: शौरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

विधायक निधि के कार्य तय समय सीमा में पूरे करवाएं पंचायत अधिकारी: शौरी

देसी चैनल कुल्लू 

बीडीओ कार्यालय बंजार में विधायक निधि के कार्यों एवं व्यय की समीक्षा, ऑनलाइन पोर्टल सहित कार्यालय में उपलब्ध है पूरा लेखा-जोखा

बंजार। बंजार विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि के अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति एवं निधि के व्यय को लेकर आज विकास खंड कार्यालय बंजार में विधायक सुरेंद्र शौरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागीय एवं पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में विधायक शौरी ने विधायक निधि के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की पंचायतवार समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि विधायक निधि का लाभ क्षेत्र की जनता को समय पर मिल सके।

बैठक के बाद जारी वीडियो संदेश में विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि विधायक निधि के व्यय और इससे संबंधित कार्यों का पूरा लेखा-जोखा ऑनलाइन पोर्टल के साथ-साथ खंड विकास कार्यालय में भी उपलब्ध रहता है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि के संबंध में जानकारी प्राप्त करने का अधिकार जनता को है और कोई भी व्यक्ति कार्यालय में आकर इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।

विधायक शौरी ने कहा कि विधायक निधि को लेकर कांग्रेस के कुछ नेता जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि निधि का आवंटन एवं व्यय सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के तहत होता है। विधायक निधि के अंतर्गत स्वीकृत राशि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से जारी की जाती है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। विधायक निधि से स्वीकृत प्रत्येक कार्य की प्रगति पर नजर रखी जा रही है और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनता से जुड़े विकास कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता को विधायक निधि के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो वह संबंधित कार्यालय से तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त कर सकती है। विकास कार्यों में पारदर्शिता रहे और जनता का पैसा जनता के काम आए, यही प्राथमिक उद्देश्य है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930