नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , माय भारत सेवा पखवाड़ा के तहत बिजलेश्वर युवक मण्डल थासीभ्रा कुल्लू द्वारा चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान* – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

माय भारत सेवा पखवाड़ा के तहत बिजलेश्वर युवक मण्डल थासीभ्रा कुल्लू द्वारा चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*माय भारत सेवा पखवाड़ा के तहत बिजलेश्वर युवक मण्डल थासीभ्रा कुल्लू द्वारा चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान*

देसी चैनल कुल्लू 

युवाओं को सेवा, स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत (माय भारत) द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्तूबर 2026 तक देशभर में माय भारत सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है । इसी कड़ी में जिला कुल्लू मुख्यालय से सटे खराहल घाटी के थासीभ्रा गाँव में दिनांक 27 सितम्बर 2026 रविवार को बिजलेश्वर युवक मण्डल थासीभ्रा द्वारा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया । यह अभियान मेरा युवा भारत कुल्लू (हि०प्र०), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित किया गया । इस अभियान के दौरान युवक मण्डल के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान करते हुए गाँव के रास्तों, नालियों एवं आसपास के सार्वजनिक स्थानों की सफाई की । रास्तों पर फैले कूड़ा-कचरे के साथ कांटों एवं झाड़ियों को हटाया गया । वहीं, कचरे के कारण बंद पड़ी नालियों की सफाई कर पानी की निकासी को भी सुचारू किया गया । बिजलेश्वर युवक मण्डल के अध्यक्ष ने बताया कि पिछले कुछ समय से गाँव के विभिन्न स्थानों पर कूड़ा-कचरा जमा होने तथा नालियों के बंद होने के कारण ग्रामीणों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था । इसी समस्या के समाधान और माय भारत सेवा पखवाड़ा को जनसेवा एवं जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से युवक मण्डल ने विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया । अभियान को सफल बनाने के लिए युवक मण्डल के सदस्यों ने गाँव के प्रत्येक घर में जाकर ग्रामीणों से अभियान में शामिल होने का आग्रह किया । युवक मण्डल की इस पहल पर ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग दिया और बड़ी संख्या में लोग स्वच्छता अभियान में शामिल हुए । सामूहिक प्रयास से गाँव के रास्तों एवं नालियों से गंदगी हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया । इस अवसर पर बिजलेश्वर युवक मण्डल के सदस्यों ने अभियान में सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि माय भारत सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं एवं समाज को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का अवसर है । यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, गली और गाँव की स्वच्छता की जिम्मेदारी स्वयं उठाए, तो स्वच्छ एवं सुंदर समाज का निर्माण किया जा सकता है । उन्होंने लोगों से अपील की कि कूड़ा-कचरा रास्तों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय योगदान दें । इस अभियान में बिजलेश्वर युवक मण्डल थासीभ्रा कुल्लू के अध्यक्ष संजय कुमार, उपाध्यक्ष रोहित, सचिव पुनीत, वित्त सचिव मोहित, सदस्य उत्तम चन्द, नरेंदर कुमार, सुमित, चुनी लाल, नरेश कुमार, पदम सिंह व निशांत कुमार उपस्थित रहे ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930