नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एक शाम पंछी जी के नाम’ कार्यक्रम 4 अक्तूबर को, के.आर. पंछी को मिलेगा विशेष सम्मान – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

एक शाम पंछी जी के नाम’ कार्यक्रम 4 अक्तूबर को, के.आर. पंछी को मिलेगा विशेष सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

‘एक शाम पंछी जी के नाम’ कार्यक्रम 4 अक्तूबर को, के.आर. पंछी को मिलेगा विशेष सम्मान

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। सूत्रधार कला संगम कुल्लू की कार्यकारिणी बैठक सोमवार को संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में सूत्रधार भवन में आयोजित हुई। बैठक में आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं संस्था की विभिन्न गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार एवं संगीतकार के.आर. पंछी के सम्मान में “एक शाम पंछी जी के नाम” कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि यह विशेष कार्यक्रम 4 अक्तूबर 2026, रविवार को देवसदन कुल्लू के सभागार में शाम 6:30 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा।

कार्यक्रम में सूत्रधार कला संगम संगीत अकादमी के प्राचार्य पं. विद्या सागर सहित वरिष्ठ कलाकार निशांत गौतम, अमित महंत, विजय, लाल सिंह, जीवन बुडाल, ट्विंकल, अर्पिता ठाकुर, संजय पुजारी और अनुष्का प्रस्तुतियां देंगे। वहीं संगीत सदन मंडी के संगीत गुरु उमेश भारद्वाज के शिष्य भी विशेष प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था के प्रचार-प्रसार प्रभारी सुंदर श्याम करेंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोंगेंद्र ठाकुर, भंडार प्रभारी तिलक राज चौधरी और कार्यकारिणी सदस्य सुबोध सूद को उपसमिति में शामिल किया गया है। कार्यक्रम सभी कला प्रेमियों के लिए निशुल्क रहेगा।

गौरतलब है कि के.आर. पंछी हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पहाड़ी गीतकार, संगीतकार एवं साहित्यकार हैं। उन्होंने हिमाचल की लोक संस्कृति, भाषा और संगीत के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मार्च 2026 में उन्होंने अपने जीवन के 90 वर्ष पूर्ण किए हैं। उनके जीवनभर के रचनात्मक एवं सांस्कृतिक योगदान को सम्मान देने और उनकी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह विशेष संध्या आयोजित की जा रही है। इस दौरान सूत्रधार कला संगम की ओर से के.आर. पंछी को विशेष सम्मान से भी नवाजा जाएगा।

बैठक में आगामी कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में सूत्रधार कला संगम की सहभागिता को लेकर भी चर्चा हुई। संस्था के कलाकारों द्वारा शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति देने का निर्णय लिया गया।

बैठक के उपरांत के.आर. पंछी के संगीत निर्देशन एवं रचनात्मक सहयोग से तैयार लोक गीत “रुमे गै झुरिये रुमे” का विमोचन भी किया गया। गीत को गायक जीवन बुडाल ठाकुर ने आवाज दी है, जबकि शालू शर्मा और कशिश ठाकुर की प्रस्तुतियां हैं। गीत का संगीत विजय तथा गीत एवं कम्पोजिशन के.आर. पंछी द्वारा किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने गीत के विमोचन पर कलाकारों एवं पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930