नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दूसरा कुल्लू साहित्य-सम्वाद’ का आयोजन देवसदन में सम्पन्न – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

दूसरा कुल्लू साहित्य-सम्वाद’ का आयोजन देवसदन में सम्पन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

‘दूसरा कुल्लू साहित्य-सम्वाद’ का आयोजन देवसदन में सम्पन्न

देसी चैनल कुल्लू 

भाषा एवं संस्कृति विभाग, कुल्लू व गुरुकुल बहुमुखी शिक्षा संस्था, हि.प्र.के तत्वावधान में ‘दूसरा कुल्लू साहित्य-सम्वाद–2026’ का आयोजन आज देवसदन में सम्पन्न हुआ। गुरुकुल बहुमुखी शिक्षा संस्था के महासचिव कैलाश गौतम ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन को तीन सत्रों में सम्पन्न किया गगा।
पहले सत्र में सम्मान समारोह हुआ। दूसरे सत्र में गणेश गनी की काव्य-यात्रा पर परिचर्चा की गई। सम्भावना प्रकाशन हापुड़ से प्रकाशित काव्य-संग्रह ‘ढालपुर में चिनार’ का लोकार्पण भी किया गया। इस सत्र का मंच संचालन डॉ. हेम राज भारद्वाज किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि जम्मू-कश्मीर से श्री अग्निशेखर जी विशेष तौर पर पधारे। अग्निशेखर हिंदी के विख्यात कवि और विस्थापित कश्मीरियों की घर वापिसी की लड़ाई लड़ने वाले विश्व प्रसिद्ध एक्टिविस्ट हैं। विशिष्ट अतिथि मशहूर लेखक श्री गंगा राम राजी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी साहित्य के आलोचक व उपन्यासकार श्री निरंजन देव शर्मा ने को।
गणेश गनी की काव्य-यात्रा पर वक्तव्य देने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से जो वक्ता आए, उनमें श्री वल्लभ (आरा), डॉ. अजीत प्रियदर्शी (लखनऊ), श्री आनन्द कुमार राय (गोरखपुर), डॉ. पान सिंह (शिमला), डॉ. विजय विशाल (मंडी), श्री पवन चौहान (मंडी), श्रीमती इशिता आर. गिरीश (कुल्लू) प्रमुख तथा फ़ाकिर जय (दिल्ली) प्रमुख हैं।
आनन्द कुमार राय को कविताओं की समीक्षा के लिए, डॉ. अजीत प्रियदर्शी को आलोचना के लिए, वल्लभ को काव्य-संग्रह पोतराज के लिए, पवन चौहान को बाल कथाओं के लिए, डॉ. सूरत ठाकुर को लोकसंस्कृति लेखन के लिए, इशिता आर गिरीश को कहानी लेखन के लिए, विजय विशाल को साहित्यिक आलोचना के लिए, डॉ. पान सिंह को कविता के लिए, संजू पॉल को चित्रकलाओं के लिए, डॉ. कल्याण सिंह को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए, गंगा राम राजी को ऐतिहासिक उपन्यासों के लिए, निरंजन देव शर्मा को उपन्यास बाज़ार के लिए तथा अग्निशेखर को जीवनपर्यन्त उपलब्धियों के लिए गुरुकुल सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।
तीसरे सत्र में कवि सम्मेलन हुआ जिसका मंच संचालन डॉ. संगीता कौंडल तथा युवा कवियों की गोष्ठी का मंच संचालन अनिल ठाकुर ने किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031