नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भुट्टिको परिसर में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

भुट्टिको परिसर में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुट्टिको परिसर में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

देसी चैनल कुल्लू

कुल्लू। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज भुट्टिको परिसर में सभा के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बुनकर सदस्यों ने राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर सभा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने महात्मा गांधी के विचारों और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी से अहिंसा के मार्ग तथा स्वदेशी आंदोलन के विचारों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने विदेश में रहते हुए अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई तथा भारत लौटने के बाद देशवासियों को एकजुट कर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में हुए आंदोलनों के परिणामस्वरूप देश को अंग्रेजी शासन से स्वतंत्रता मिली।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने शास्त्री जी के संघर्षपूर्ण विद्यार्थी जीवन, मेहनत, लगन और ईमानदारी को याद करते हुए कहा कि इन्हीं गुणों के बल पर वे देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे। वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनके नेतृत्व को भी उन्होंने स्मरण किया।

सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि भुट्टिको सहकारी सभा आज जिस मुकाम पर पहुंची है, उसमें सभा की आत्मा एवं संस्थापक स्वर्गीय ठाकुर वेदराम के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके आदर्शों, विचारों और दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप सभा में सहकारिता की भावना मजबूत हुई है। इसी भावना के चलते अधिकारी, कर्मचारी और बुनकर सदस्य एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर भुट्टिको के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बुनकर सदस्यों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सभा के उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, मोहर सिंह, निदेशक मंडल के सदस्य इंद्रा देवी, आत्माराम, मदन लाल, सोहन सिंह, मुख्य महाप्रबंधक सूरती देवी, मुख्य सलाहकार रमेश ठाकुर, महाप्रबंधक किशन ठाकुर, दिनेश ठाकुर, सहायक अभियंता अनुज ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बुनकर सदस्य उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031