उम्र को दी मात, हुनर से पाई मातहत पहचान: भोपाल में माउथ ऑर्गन वादक मंजू रतन ने बढ़ाया हिमाचल का मान।
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
उम्र को दी मात, हुनर से पाई मातहत पहचान: भोपाल में माउथ ऑर्गन वादक मंजू रतन ने बढ़ाया हिमाचल का मान।
देसी चैनल कुल्लू
उम्र को पीछे छोड़ हुनर से बनाई पहचान, माउथ ऑर्गन पर मंजू रतन ने बिखेरी संगीत की मिठास
हिमाचल से एकमात्र प्रतिभागी के रूप में ‘इंडियन माउथ ऑर्गन प्लेयर्स मीट-2026’ में लिया हिस्सा
कुल्लू । अपनी संगीत प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित ‘इंडियन माउथ ऑर्गन प्लेयर्स मीट-2026’ में देशभर से पहुंचे 250 से अधिक माउथ ऑर्गन वादकों के बीच मंजू रतन ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। खास बात यह रही कि वह इस राष्ट्रीय आयोजन में हिमाचल प्रदेश से एकमात्र प्रतिभागी रहीं। ऊना मैहतपुर की मंजू रतन ने हिमाचल का नाम रोशन किया।
राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से माउथ ऑर्गन के कलाकार एक मंच पर जुटे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य माउथ ऑर्गन वादन से जुड़े कलाकारों को एक मंच प्रदान करना और इस वाद्य यंत्र के प्रति लोगों की रुचि को बढ़ावा देना रहा।
मंजू रतन ने कार्यक्रम में माउथ ऑर्गन पर तीन-चार पुराने एवं लोकप्रिय हिंदी गीतों की मधुर धुनें प्रस्तुत कीं। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया और खूब सराहना हासिल की। राष्ट्रीय स्तर के इतने बड़े मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करना उनके लिए विशेष उपलब्धि रही।
उम्र नहीं बनी हुनर की राह में बाधा
मंजू रतन की खासियत यह है कि उन्होंने उम्र को अपनी रुचियों और प्रतिभा के आड़े नहीं आने दिया। संगीत के प्रति उनका लगाव और कुछ नया सीखने की ललक आज भी कायम है। माउथ ऑर्गन के प्रति उनके इसी जुनून ने उन्हें राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया।
उनका कहना है कि संगीत उनके लिए केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन में खुशी और ऊर्जा का स्रोत है। माउथ ऑर्गन बजाने से उन्हें आत्मिक आनंद मिलता है और वह लगातार अपनी कला को निखारने का प्रयास करती हैं।
भोपाल में आयोजित इस राष्ट्रीय आयोजन में हिमाचल की एकमात्र प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लेकर मंजू रतन ने अपनी प्रतिभा की पहचान बनाई है। उनकी यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि सीखने और अपनी पसंद के हुनर को आगे बढ़ाने की कोई उम्र नहीं होती।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





