नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुल्लू आयुर्वेदा अस्पताल में जी-पैथ लैब का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी सस्ती जांच सुविधा – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

कुल्लू आयुर्वेदा अस्पताल में जी-पैथ लैब का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी सस्ती जांच सुविधा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कुल्लू आयुर्वेदा अस्पताल में जी-पैथ लैब का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी सस्ती जांच सुविधा

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। कुल्लू आयुर्वेदा अस्पताल में जी-पैथ लैब का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव चंद्रकेश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। लैब के संचालक घनश्याम शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों और अस्पताल के चिकित्सकों का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंद्रकेश शर्मा ने कहा कि कुल्लू आयुर्वेदा अस्पताल में लैब की सुविधा शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने जी-पैथ लैब प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि घनश्याम शर्मा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

लैब के संचालक घनश्याम शर्मा ने कहा कि आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जी-पैथ लैब शुरू की गई है। यहां विभिन्न प्रकार के टेस्ट बाजार की तुलना में कम दरों पर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से बेहद कमजोर और जरूरतमंद लोगों को जांच की सुविधा और भी कम दरों पर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उनकी लैब की सेवाएं आईजीएमसी शिमला, एम्स बिलासपुर सहित अन्य स्थानों पर भी उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वास्थ्य जांच की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के चिकित्सकों का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ, लैब से जुड़े कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर नागरिक संस्था के अध्यक्ष महिमन चंद्र शर्मा,युवा नेता हीरा लाल विभु, एनएसयूआई के पूर्व उपाध्यक्ष सौरव शर्मा भी शामिल रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031