नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा आयोजित “एक शाम पंछी जी के नाम” कार्यक्रम में लोक संस्कृति और संगीत का दिखा अद्भुत संगम* – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

*सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा आयोजित “एक शाम पंछी जी के नाम” कार्यक्रम में लोक संस्कृति और संगीत का दिखा अद्भुत संगम*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा आयोजित “एक शाम पंछी जी के नाम” कार्यक्रम में लोक संस्कृति और संगीत का दिखा अद्भुत संगम*

देसी चैनल कुल्लू 

सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा देव सदन कुल्लू के सभागार में रविवार को हिमाचली लोक साहित्य, लोक संगीत एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रसिद्ध गीतकार एवं संगीतकार आदरणीय श्री के. आर. पंछी जी को समर्पित “एक शाम पंछी जी के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम में कलाकारों ने पंछी जी की लोकप्रिय रचनाओं को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । कार्यक्रम की शुरुआत मंच उद्घोषक सुंदर श्याम महंत द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं कार्यक्रम की जानकारी के साथ हुई । इसके बाद कलाकारों ने पंछी जी की रचनाओं पर आधारित एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं । जिसमें पं० विद्या सागर एवं निशांत गौतम के निर्देशन में सूत्रधार कला संगम के कलाकार ट्विंकल, अनुष्का, अर्पिता ठाकुर, तारा, रेखा, संजय पुजारी, जीवन बुडाल, लाल सिंह, विजय, दिनेश एवं ए०के० अनुपम ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया । वहीं संगीत सदन मंडी के संगीत गुरु उमेश भारद्वाज के शिष्य कलाकार उर्मिला, दुर्वा, सुनीता, अनुपमा, एकता, आदित्य, सर्वज्ञ शर्मा तथा ओल्ड बॉयज मण्डी के वरिष्ठ कलाकार रामपाल शर्मा, नित्यदर्शी वैद्य, मोहिंदर पाल वैद्य, जगदीश कपूर, रविकांत कपूर, हेमंत गुप्ता, विनोद चौधरी एवं आकाश ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया । साथ ही नृत्य प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी । कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि व विशेष अतिथियों का स्वागत सम्मान कुल्लवी परम्परा अनुसार शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया । सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने अपने स्वागत भाषण में कार्यक्रम में पधारे मुख्यातिथि, विशेष अतिथियों, मेहमान कलाकारों, पत्रकार बंधुओं व सभी दर्शकों का स्वागत किया गया । कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित बंजार विधानसभा ए विधायक सुरेन्द्र शौरी ने कहा कि सूत्रधार कला संगम, जिला कुल्लू ने अपने गौरवशाली 49 वर्ष पूर्ण कर स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश किया है । कला, संस्कृति, साहित्य एवं लोक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय एवं प्रेरणादायी हैं । उन्होंने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंगलौर के मजां गांव से संबंध रखने वाले प्रसिद्ध गीतकार एवं संगीतकार श्री के. आर. पंछी जी का सानिध्य प्राप्त होना गौरव की बात है । अपनी कला एवं संगीत के माध्यम से उन्होंने हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है । इस अवसर पर पंचायत समिति बंजार की अध्यक्षा लता ठाकुर, जिला परिषद सदस्य अनिल राणा, जोगिंदर शुक्ला व पी. के. रॉयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । उपस्थित वरिष्ठजनों एवं संस्था से जुड़े पदाधिकारियों ने हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने तथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के सामूहिक दायित्व पर अपने विचार साझा किए । कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण “सूत्रधार कला रत्न सम्मान” रहा, जिसके अंतर्गत के. आर. पंछी जी को सम्मानित किया गया । इन्हें कुल्लवी परम्परा अनुसार शाल, टोपी, स्मृति चिन्ह व सूत्रधार कला रत्न सम्मान भेंट किया गया । इनके साथ के०सी०शर्मा, रीता शर्मा, तेजेंद्र वशिष्ठ व डॉ० सूरत ठाकुर को भी सम्मानित किया गया । इनके सम्मान में सूत्रधार कला संगम के प्रचार प्रसार सहप्रभारी व लोक गायक धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा के. आर. पंछी जी के सम्मान में विशेष रूप से रचित गीत “गीता रचनू आला रागा न बोसनु आला म्हारे शोभले पंछी हो के. आर. पंछी” की विशेष प्रस्तुति दी गई । गीत की शानदार प्रस्तुति पर मुख्यातिथि विधायक सुरेंद्र शौरी भी स्वयं को थिरकने से नहीं रोक पाए और मंच के सामने कलाकारों के साथ नृत्य कर प्रस्तुति का उत्साह बढ़ाया । इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया । कार्यक्रम में संगीत सदन मण्डी के गुरू उमेश भारद्वाज एवं सूत्रधार संगीत अकादमी प्राचार्य पं० विद्या सागर को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया । इसके साथ ही अतिथि कलाकारों का भी सम्मान किया गया । मुख्यातिथि ने कहा कि सूत्रधार कला संगम की 49 वर्षों की गौरवशाली यात्रा कला एवं संस्कृति के प्रति समर्पण की एक प्रेरणादायी मिसाल है । संस्था के स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश पर उन्होंने समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कला प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी । उन्होंने कार्यक्रम के भव्य एवं सफल आयोजन के लिए सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष श्री दिनेश सेन जी एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं । “एक शाम पंछी जी के नाम” कार्यक्रम ने जहां वरिष्ठ रचनाकार के कला एवं सांस्कृतिक योगदान को सम्मान दिया, वहीं हिमाचली लोक संगीत, साहित्य और लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी सार्थक संदेश दिया । कार्यक्रम के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट और हिमाचली लोकधुनों से गूंजता रहा । कार्यक्रम में सूत्रधार कला संगम कुल्लू के अध्यक्ष दिनेश सेन सहित उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी कंवर वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोगिन्दर ठाकुर, भण्डार प्रभारी तिलक राज चौधरी, सचिव मोनिका सागर व यशोदा शर्मा, प्रचार प्रसार प्रभारी सुंदर श्याम, लोकनृत्य प्रभारी सीमा शर्मा, प्रचार प्रसार सहप्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सुदेश कुमार व सुबोध सूद, प्राचार्य संगीत अकादमी पं० विद्या सागर, आमंत्रित सदस्य निशांत गौतम, जीवन बुड़ाल व संजय पुजारी तथा प्रबंधक उत्तम चन्द उपस्थित रहे ।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031