नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुल्लू नगर इकाई की 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

कुल्लू नगर इकाई की 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् – जिला कुल्लू*

कुल्लू नगर इकाई की 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन

डॉ. निशांत वैद्य बने नगर अध्यक्ष एवं कृष नेगी बने नगर मंत्री

कुल्लू, 05 अक्टूबर 2026। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) कुल्लू नगर इकाई की 2026-27 की नवीन नगर कार्यकारिणी का गठन दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को किया गया। कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री सचिन सपटा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि चुनाव अधिकारी एवं जिला छात्रा प्रमुख संजना ठाकुर जी ने चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य किया।

कार्यक्रम के दौरान विभाग संगठन मंत्री सचिन सपटा जी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ABVP आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बनकर उभरा है। परिषद् का कार्य केवल महाविद्यालय परिसरों तक सीमित नहीं है, बल्कि परिसर से आगे बढ़कर समाज में युवाओं की भूमिका को मजबूत करने तथा राष्ट्र एवं समाज के हित में कार्य करने पर भी केंद्रित है। उन्होंने कहा कि ABVP गुरु-शिष्य परंपरा, राष्ट्रभावना और सामाजिक दायित्वों को आगे बढ़ाने वाला संगठन है।

इसके पश्चात चुनाव अधिकारी संजना ठाकुर जी ने कहा कि जहाँ-जहाँ शैक्षणिक परिसर हैं, वहाँ-वहाँ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छात्र हितों के लिए कार्य कर रही है। परिषद् विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ छात्र हित एवं समाज हित के विषयों को प्रमुखता से उठाती रही है।

इसके उपरांत चुनाव अधिकारी संजना ठाकुर जी ने वर्ष 2026-27 के लिए नवीन नगर कार्यकारिणी के नगर अध्यक्ष एवं नगर मंत्री के नामों की घोषणा की। उन्होंने डॉ. निशांत वैद्य को नगर इकाई अध्यक्ष तथा कृष नेगी को नगर इकाई मंत्री घोषित किया।

इसके बाद नगर इकाई अध्यक्ष डॉ. निशांत वैद्य द्वारा नगर इकाई की आगामी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

कुल्लू नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी

* नगर अध्यक्ष: डॉ. निशांत वैद्य
* नगर मंत्री: कृष नेगी
* उपाध्यक्ष: विनोद कुमार
* उपाध्यक्ष: एडवोकेट मनीष मेहता
* उपाध्यक्ष: नरेश ठाकुर
* उपाध्यक्ष: भानु जी
* सह मंत्री: मनीष ठाकुर
* सह मंत्री: ख़ुशी
* सह मंत्री: नितिन
* सह मंत्री: पूजा
* कोषाध्यक्ष: अंकुश ठाकुर
* सोशल मीडिया संयोजक: हेमंत
* मीडिया संयोजक: अब्बू
* SFD संयोजक: आर्यन
* SFS संयोजक: आँचल घई
* राष्ट्र कला मंच संयोजक: तमन्ना नेगी
* राष्ट्र कला मंच सह संयोजक: राधिका पुंडीर
* खेलो भारत संयोजक: भुलेश
* विद्यालय कार्य संयोजक: सौरव शर्मा
* व्यावसायिक शिक्षण कार्य संयोजक: आरज़ो
* छात्र उद्घोष संयोजक: देव
* जनजातीय कार्य संयोजक: रुद्र राणा

नवीन कार्यकारिणी के गठन के पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने छात्र हित, राष्ट्र हित एवं समाज हित में संगठन के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031