नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति और हिम रक्षक संस्था ने दिया नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश* – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति और हिम रक्षक संस्था ने दिया नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति और हिम रक्षक संस्था ने दिया नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश*

देसी चैनल कुल्लू 
आनी- वाह्य सिराज के प्रवेश द्वार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुहरी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर के समापन अवसर पर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति और हिम रक्षक संस्था की ओर से स्वयंसेवियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति एवं हिम रक्षक संस्था के अध्यक्ष अमर चौहान ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के स्रोत व्यक्ति मोहर सिंह ने प्रश्नोत्तरी एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवियों को नशे के दुष्प्रभावों, इससे होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा नशे से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को जागरूक रहकर नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान हिम रक्षक संस्था की ओर से विद्यालय में जमा दो कक्षा के टॉपर विद्यार्थी अंकुश भारती को 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमजीत चौहान तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह वर्मा ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले अतिथियों एवं संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है और ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति सचिव कुन्दन शर्मा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा स्वयंसेवियों के मध्य नशे से बचाव पर आधारित आयोजित प्रश्नोत्तरी , पेंटिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।
इस अवसर पर हिमरक्षक संस्था के सदस्य राजपाल शर्मा ,विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष पवन वर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी ,विद्यालय का स्टाफ, विद्यार्थी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031