नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुल्लू के नित्थर में घास काटते समय ढांक से गिरकर महिला की मौत, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

कुल्लू के नित्थर में घास काटते समय ढांक से गिरकर महिला की मौत, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कुल्लू के नित्थर में घास काटते समय ढांक से गिरकर महिला की मौत, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी

देसी चैनल कुल्लू 

आनी- कुल्लू जिला के आनी विधानसभा के तहत नित्थर पंचायत के खड़वेचा गांव की कमला देवी की घास काटते समय ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर खड़वेचा और टिक्करधार के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से वह करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल निरमंड भेज दिया है।

मृतका की पहचान कमला देवी (50) पत्नी चेत राम, निवासी खड़वेचा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, कमला देवी सोमवार को खड़वेचा और टिक्करधार के बीच जंगल में घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरीं। हादसा गंभीर होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत नित्थर के प्रधान प्रवीण कुमार और उपप्रधान कुकू ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को खाई से निकालने में मदद की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों से घास काटते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की। इन दिनों क्षेत्र में घास काटने का काम जोरों पर चल रहा है, ऐसे में ढलानदार और खतरनाक स्थानों पर सतर्कता बरतने की जरूरत है।

सूचना मिलने पर नित्थर पुलिस चौकी के प्रभारी सहित पुलिस कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल निरमंड भेज दिया है। डीएसपी आनी राजीव मेहता ने घटना की पुष्टि की है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031