नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बखनाओं से शिगान सड़क निर्माण व मरम्मत के लिए कमेटी गठित, संजीव कुमार वर्मा बने प्रधान – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

बखनाओं से शिगान सड़क निर्माण व मरम्मत के लिए कमेटी गठित, संजीव कुमार वर्मा बने प्रधान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बखनाओं से शिगान सड़क निर्माण व मरम्मत के लिए कमेटी गठित, संजीव कुमार वर्मा बने प्रधान

देसी चैनल कुल्लू 

*डुघा गांव में तीन पंचायतों के लोगों की बैठक, सड़क से जुड़े राजस्व कार्यों के लिए प्रत्येक परिवार से 2,000 रुपये एकत्र करने का निर्णय

**आनी, 12 अक्टूबर।** उपमंडल आनी के अंतर्गत बखनाओं से शिगान सड़क के निर्माण एवं मरम्मत से संबंधित मुद्दों को लेकर सोमवार को डुघा गांव में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत बखनाओं, च्वाई और शिल्ही के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सड़क निर्माण एवं मरम्मत से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए कमेटी का गठन किया गया।
बैठक में च्वाई पंचायत के उपप्रधान राकेश ठाकुर, शिल्ही पंचायत की प्रधान सनोहरू देवी, उपप्रधान विवेक ठाकुर, बखनाओं वार्ड के जिला परिषद सदस्य डॉ. सुनील कुमार, अनिल नेगी जिला कुल्लू शिकायत निवारण समिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में सड़क से संबंधित कार्यों को सामूहिक प्रयासों से आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों की सर्वसम्मति से कमेटी की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें संजीव कुमार वर्मा को प्रधान, राम कृष्ण ठाकुर को उपप्रधान, विवेक ठाकुर को महासचिव और धनी राम को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, गोपाल ठाकुर और भगवान दास ठाकुर को सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।कमेटी में रमेश नेगी, विजय, रोहित ठाकुर, राजीव ठाकुर, संजय, बाल कृष्ण ठाकुर, राहुल ठाकुर, दिनेश ठाकुर, ज्ञान चंद, चांद चौहान और प्रवीण ठाकुर को सदस्य बनाया गया।
बैठक में कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बखनाओं से शिगान सड़क से संबंधित आगामी राजस्व विभाग के कार्यों को पूरा करवाने के लिए गांव के प्रत्येक परिवार से **2,000 रुपये एकत्र किए जाएंगे।** इस राशि के माध्यम से सड़क से जुड़े राजस्व संबंधी कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग किया जाएगा।
बैठक में शामिल लोगों ने सड़क के निर्माण एवं मरम्मत से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कमेटी के गठन को सड़क से संबंधित समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों के सामूहिक सहयोग से सड़क संबंधी कार्यों को गति देने और क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031