नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 1 नवंबर को लारजी में होंगे कोली समाज खंड बंजार इकाई के चुनाव – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

1 नवंबर को लारजी में होंगे कोली समाज खंड बंजार इकाई के चुनाव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

1 नवंबर को लारजी में होंगे कोली समाज खंड बंजार इकाई के चुनाव

देसी चैनल कुल्लू 
पंचायत भवन लारजी में रविवार को हुई कोली समाज की बैठक, सक्रिय सदस्यों को संगठन से जोड़ने पर जोर
जिला कुल्लू की प्रत्येक पंचायत में चलाया जाएगा सदस्यता अभियान- डी.आर.आनंद.

गुशैनी/बंजार (परस राम भारती):- जिला कुल्लू के लारजी स्थित पंचायत भवन में रविवार को हिमाचल प्रदेश कोली समाज की खंड बंजार इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड बंजार के निवर्तमान अध्यक्ष नरोतम शलाठ ने की। इसमें कोली समाज जिला कुल्लू इकाई के अध्यक्ष डी.आर. आनंद, उपाध्यक्ष हेत राम, महासचिव मेहर चंद और कोषाध्यक्ष लाल चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य कोली समाज खंड बंजार इकाई के त्रिवार्षिक चुनाव करवाकर नई कार्यकारिणी का गठन करना था। हालांकि, बैठक में स्वजातीय बंधुओं की कम उपस्थिति के कारण चुनाव प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी। जिला अध्यक्ष डी.आर. आनंद और बैठक में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों की सहमति से निर्णय लिया गया कि अब 1 नवंबर, रविवार को सुबह 10 बजे पंचायत भवन लारजी में चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी के स्थान पर नई कार्यकारिणी का चयन किया जाएगा।

हर पंचायत तक पहुंचाया जाएगा संगठन का संदेश.

कोली समाज जिला कुल्लू के अध्यक्ष डी.आर. आनंद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कोली समाज एक पंजीकृत, गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन है, जो समाज के उत्थान, कल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना और उन्हें सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके बाद जिला कुल्लू की प्रत्येक पंचायत में सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को समाज से जोड़ा जाएगा, ताकि संगठन की गतिविधियों का विस्तार जमीनी स्तर तक हो सके।

चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील.

डी.आर. आनंद ने खंड बंजार के सभी स्वजातीय बंधुओं से अपील की कि वे 1 नवंबर को लारजी में होने वाले त्रिवार्षिक चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सक्रिय, कर्मठ और जिम्मेदार पदाधिकारियों का चयन जरूरी है। सभी लोगों की भागीदारी से एक ऐसी नई कार्यकारिणी का गठन किया जा सकेगा, जो समाज के हित में बेहतर ढंग से कार्य करे। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

इस बैठक में कोली समाज खण्ड बंजार इकाई के महासचिव नन्द राम चौधरी, केहर सिंह, बालकृष्ण, तेजा सिंह, रमेश कुमार, सेस राम, बक्शी लाल, मोहर सिंह, नोक सिंह, डॉ. रमेश चंद, तारा देवी, दुर्गा देवी सहित अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031