राजकीय महाविद्यालय आनी में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
Govt. Dgree college Ani at Haripur Distt kullu (HP)
*राजकीय महाविद्यालय आनी में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ*
देसी चैनल कुल्लू
आनी, 12 अक्टूबर 2026। राजकीय महाविद्यालय आनी में आज आपदा प्रबंधन के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन संबंधी शपथ दिलाई तथा उन्हें प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ने विद्यार्थियों को आपदा के समय अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य और समझदारी से काम लेना चाहिए तथा स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सहायता करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को भूकंप, आगजनी, भूस्खलन एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में भी बताया।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और पूर्व तैयारी से जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह आपदा के समय जिम्मेदारी से कार्य करे और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन एवं राहत-बचाव दल का सहयोग करे।
इस कार्यक्रम में आपदा प्रबंध समिति के संयोजक प्रो. जीतेन्द्र सहानी, सदस्य प्रो. पम्पी घामट्टा और अन्य सदस्य जैसे प्रो. संगीता नेगी, प्रो.विनोद कुमार,प्रो. भुवनेश्वर,प्रो. रोहित कटोच भी उपस्थित रहे.
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा





