नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले…… – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले……

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पूजा /देसी चैनल कुल्लू

जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले,कुल्लू अरविन्द शर्मा ने बताया कि सरकार व विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की की पिसाई करवाकर आटा प्रदेश भर में उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को 50 रूपये प्रति कि०ग्रा० की दर से उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया की जिला कुल्लू में भी माह जनवरी, 2025 में 62 किंवटल मक्की का आटा राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में 7 गोदामों से जिला की 455 उचित मूल्य की दुकानों को वितरित किया गया। उपभोक्ताओं में प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की के आटे के प्रति रुझान व मांग को देखते हुए मण्डी जिला से मक्की के आटे को मँगवाया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रबन्धक, हि०प्र० राज्य नागरिक आपूर्ति निगम मण्डी द्वारा फरवरी माह की पहली तारीख तक जिला कुल्लू के निगम के गोदामों में 60 किंवटल मक्की का आटा कुल्लू भिजवाने हेतु आशवस्त किया है, ताकि जिला कुल्लू की उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से मक्की के आटे की मांग व खपत की पूर्ति की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि यदि और अधिक मांग हुई तो किसी अन्य जिला व स्थान से मक्की के आटे की आपूर्ति जिला के राशन डिपो में करवाई जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930