नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुल्लू प्रेस क्लब में प्रशासक नियुक्त,प्रधान धनेश गौतम सहित कई सदस्यों ने किया स्वागत – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

कुल्लू प्रेस क्लब में प्रशासक नियुक्त,प्रधान धनेश गौतम सहित कई सदस्यों ने किया स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कुल्लू प्रेस क्लब में प्रशासक नियुक्त,प्रधान धनेश गौतम सहित कई सदस्यों ने किया स्वागत
देसी चैनल कुल्लू। प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू में जिलाधीश एवं सहायक रजिस्टार तोरुल एस रवीश ने प्रशासक की नियुक्ति कर दी है। उधर प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू के प्रधान धनेश गौतम सहित अधिकतर सदस्यों ने स्वागत किया है। प्रेस क्लब के अनुसार क्लब के चुनाव 14 फरवरी को होने थे,लेकिन उससे पहले प्रशासक की नियुक्ति कर दी गई है। गौर रहे कि प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू के भवन का निर्माण प्रधान धनेश गौतम के कार्यकाल में शुरू हुआ था और वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसका शिलान्यास किया था। इसके बाद वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इसका उदघाटन कर प्रेस क्लब के भवन को धनेश गौतम की ही कार्यकारिणी को सुपुर्द किया था। प्रधान धनेश गौतम ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रेस क्लब के लिए अविस्मरणीय कार्य किए हैं जो सदस्यों को मालूम है। प्रेस क्लब को आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया है। प्रेस क्लब केंटीन का निर्माण किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस हाल को विधायक सुंदर ठाकुर द्वारा दी निधी से शीशे लगाकर प्रेस वार्ता लायक बनाया गया। यही नहीं इस दौरान प्रेस क्लब ने कई सराहनीय कार्य किए। प्रेस क्लब के सदस्यों को मेरे कार्यकाल के दौरान 54 आवार्ड प्राप्त हुए हैं। यही नहीं प्रेस क्लब ने पर्यावरण के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य किए हैं और सैंकड़ों पर्यावरण प्रेमी बच्चों को सम्मानित किया है। प्रेस क्लब ट्रॉफी के अलावा कई खेलों का भी आयोजन किया जाता रहा है और महिलाओं के सम्मान के लिए समय समय पर कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930