नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देव सेवा संस्था द्वारा सोशल मीडिया पर देव संस्कृति संबंधी भ्रामक जानकारियों पर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

देव सेवा संस्था द्वारा सोशल मीडिया पर देव संस्कृति संबंधी भ्रामक जानकारियों पर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

देव सेवा संस्था द्वारा सोशल मीडिया पर देव संस्कृति संबंधी भ्रामक जानकारियों पर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

पूजा कश्यप /देसी चैनल कुल्लू
सोशल मीडिया पर देव संस्कृति संबंधी भ्रामक जानकारियों पर नकेल कसने के लिए आज देव सेवा संस्था द्वारा ADM के माध्यम से हिमाचल के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। साथ ही समाज में फैल रहे नशे के लिए भी उपयुक्त कारवाही की मांग की गई।
देव सेवा संस्था के अध्यक्ष जय ठाकुर ने बताया कि जहां एक ओर आज सोशल मीडिया के इस दौर में जानकारियां बहुत तेज़ी से फैल रही हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग सोशल मीडिया का उपयोग अपने प्रचार प्रसार के लिए करते हुए देव संस्कृति के बारे में भ्रामक और गलत जानकारियां फैला रहे हैं। जिससे युवा पीढ़ी तक अपनी देव संस्कृति का एक गलत स्वरूप प्रदर्शित हो रहा है।
इससे जहां एक ओर पहाड़ों की सांस्कृतिक व्यवस्था में विघटन और द्वंद की स्थिति उत्पन्न हो रही है वहीं देव समाज के एक बड़े तबके की आस्था पर चोट पहुंच रही है।
संस्था के अध्यक्ष द्वारा चिट्टे के संबंध में भी चिंता जाहिर करते हुए सरकार से इसपर नकेल कसने के लिए ठोस रणनीति बनाने का आवाह्न इस ज्ञापन के माध्यम से किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930