नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मनाली के सिस्सू में पुलिस जवान द्वारा स्थानीय चालक की पिटाई करना निंदनीय – गोविंद सिंह ठाकुर पूर्व मंत्री – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

मनाली के सिस्सू में पुलिस जवान द्वारा स्थानीय चालक की पिटाई करना निंदनीय – गोविंद सिंह ठाकुर पूर्व मंत्री

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मनाली के सिस्सू में पुलिस जवान द्वारा स्थानीय चालक की पिटाई करना निंदनीय – गोविंद सिंह ठाकुर पूर्व मंत्री

पूजा कश्यप /देसी चैनल कुल्लू
मनाली के सिसु में एक पुलिस जवान द्वारा बुरुआ गांव के टेक्सी चालक की बेरहमी से पिटाई करना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटना न केवल सुक्खू सरकार की प्रशासनिक विफलता को उजागर करती है, बल्कि पुलिस तंत्र के बढ़ते दमनकारी रवैये को भी दर्शाती है। यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मीडिया को जारी व्यान में कहे।

बुधवार शाम को गोविंद सिंह ठाकुर पीड़ित चालक नीतिन के घर बुरुआ पहुंचे और उनका कुशलक्षेम जाना।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान सुक्खू सरकार के कुशासन के कारण जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषी पुलिसकर्मी पर तत्काल कड़ी से कड़ी कार्यवाही कार्रवाई करें ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आम जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बना रहे।

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। यदि शीघ्र न्याय नहीं मिलता, तो इस मामले को लेकर स्थानीय जनता के साथ प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930