नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्पीति में ट्रैकिंग पर गए 5 प्रशिक्षु डॉक्टरों से परिजनों का संपर्क कटा। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

स्पीति में ट्रैकिंग पर गए 5 प्रशिक्षु डॉक्टरों से परिजनों का संपर्क कटा।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

स्पीति में ट्रैकिंग पर गए 5 प्रशिक्षु डॉक्टरों से परिजनों का संपर्क कटा।
पूर्व विधायक रवि ठाकुर के प्रयासों के जिला प्रशासन ने ट्रेस की लोकेशन।

पूजा कश्यप /देसी चैनल कुल्लू
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के स्पीति उपमंडल में ट्रैकिंग पर गए जयपुर मेडिकल कॉलेज के 5 प्रशिक्षु डॉक्टरों का परिजनों से संपर्क न होने पर उन्होंने लाहुल स्पीति के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रवि ठाकुर से संपर्क किया कि किस तरह पिछले 3 दिनों उनका संपर्क ट्रैकिंग पर गए जयपुर के सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज जयपुर के रेजिडेंट डॉक्टरों डॉ रशा एम (30 वर्ष) , डॉ अक्षय एम बास्टियन (31 वर्ष), डॉ केविन जॉर्ज (28 वर्ष ), डॉ एल्विन जॉर्ज (29वर्ष) और डॉ विवेक जोशी (28 वर्ष ) से उनका संपर्क नहीं हो रहा है। लाहुल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने बताया कि क्योंकि जिला में पिछले 5 दिनों से भारी बर्फबारी हो रही थी जिसको देखते हुए स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने जिला प्रशासन से संपर्क किया। लाहौल स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार द्वारा तुरंत रेस्क्यू टीम का गठन कर काजा प्रशासन से बात करके ट्रैकिंग पर गए डॉक्टरों का पता लगाने के निर्देश दिए । काजा से एसडीएम शिखा सिमटा ने बताया कि स्पीति में ट्रैकिंग पर आए जयपुर के प्रशिक्षु डॉक्टरों से संपर्क हो गया था जो शनिवार देर शाम सुरक्षित सुमदो बॉर्डर को क्रॉस कर गए थे ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930