नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी वंदन अधिनियम के अंतर्गत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का किया प्रावधान:पायल वैद्य – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी वंदन अधिनियम के अंतर्गत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का किया प्रावधान:पायल वैद्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी वंदन अधिनियम के अंतर्गत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का किया प्रावधान:पायल वैद्य

पूजा कश्यप देसी  चैनल कुल्लू 12 मार्च

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी वंदन अधिनियम के अंतर्गत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। यह जानकारी प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पायल वैद्य एवं कुल्लू जिला की प्रभारी वैद्य ने कटराईं में मनाली विधान सभा क्षेत्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को संबोधित करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में महिला शक्ति को सम्मान मिला है।इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं जिसका नारी शक्ति को व्यापक लाभ मिल रहा है।इसी कड़ी में महिला सम्मान के लिए नारी वंदन अधिनियम है जिसके अंतर्गत देश की संसद और प्रदेश की विधानसभा में महिलाओं को 33फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। भविष्य में होने वाले चुनावों में देश को इसी प्रतिशत में सांसद तथा विधानसभा में महिला विधायक
मिलेंगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि समाज में नशे की बढ़ती प्रवृति को देखते हुए
महिलाओं को साथ लेकर भाजपा बड़े स्तर पर नशे के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने इस अवसर पर बड़े स्तर पर पहुंची महिलाओं का आभार जताया।इस अवसर पर मनाली मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमा ठाकुर,पूर्व जिला पार्षद मंजरी नेगी,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश शर्मा,भाजपा वरिष्ठ नेत्री जानकी ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर 100 महिलाओं को अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सचिव मनीषा सूद, आई टी एवं सोशल मीडिया संयोजक बर्षा ठाकुर भी उपस्थित रहीं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930