नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कांग्रेस सरकार की नाकामियों पर विधानसभा में गरजे विधायक सुरेंद्र शौरी। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कांग्रेस सरकार की नाकामियों पर विधानसभा में गरजे विधायक सुरेंद्र शौरी।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कांग्रेस सरकार की नाकामियों पर विधानसभा में गरजे विधायक सुरेंद्र शौरी।
देसी चैनल कुल्लू
वीरवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में कांग्रेस सरकार द्वारा आगामी वित्त वर्ष के लिए प्रस्तुत किए गए बजट पर चर्चा करते हुए बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेन्द्र शौरी ने उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरकार की नाकामियों पर पर सवाल खड़े किए। विधायक शौरी ने कहा कि बजट में बंजार विधानसभा का कहीं कोई जिक्र नहीं हैं। कोई नई योजना बंजार विधानसभा क्षेत्र के लिए बजट में नहीं सुझाई गई है। इसके इत्तर बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग पूर्ण चुके कार्य व बनी बनाई निर्मित अधोसरंचनाओं को सरकार बर्बाद करने पर तुली हुई है। बजौरा स्थित 50 विस्तर वाला आयुर्वेदिक अस्पताल का भवन दो वर्षों से ब्यास नदी में बह जाने को है पर सरकार का इसकी सुरक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं है। इसी तरह लरजी झील के किनारे बन चुके कैफेटेरिया भवन की सुरक्षा की ओर भी सरकार का कोई ध्यान नहीं है। पूर्व की जयराम सरकार ने लगभग 20 करोड़ रुपए खर्च कर लारजी झील के साथ जल क्रीड़ा शुरू करने व घाटी के युवाओं को रोजगार देने के लिए लिए अधोसरंचना का निर्माण करवाया था। और आज वर्गमान कांग्रेस सरकार दो वर्षों से ना तो जल क्रीड़ा शुरू कर पाई है और ना ही कैफेटेरिया व पुरानी सड़क शुरू कर पाई है। बंजार की मुख्य सड़क NH 305 की दुर्दशा पर विधायक शौरी ने कहा कि सरकार कारण बताए कि क्यों गत दो वर्षों से मुरम्मत कार्य ना करने वाले ठेकेदार पर कोई कारवाई की गई है। सरकार के अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज केंद्र से बजट प्राप्ति में जटिलताओं का सामना करना पड़ रहा है। सैंज घाटी के तरेड़ा में दो वर्षीण से सरकार पुल निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठा पाई है। पुल की सामग्री उपलब्ध होने के बाबजूद पुल की आधारशिला के लिए बजट देने का कार्य इस सरकार से नहीं हो पा रहा है। विधायक शौरी ने जोर देते हुए कहा है कि क्षेत्र की जनता वर्तमान सरकार से नए कार्यों व परियोजनाओं की उम्मीद छोड़ चुकी है, सरकार अगर बने हुए संसाधनों का ही रख रखाव करे तो वह भी संतोषप्रद रहेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930