नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 10 जुलाई से शुरू होगी श्रीखंड महादेव यात्रा, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

10 जुलाई से शुरू होगी श्रीखंड महादेव यात्रा, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

10 जुलाई से शुरू होगी श्रीखंड महादेव यात्रा, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

देसी चैनल कुल्लू 

सभी तीर्थयात्रियों/श्रदालुओं/सर्वसाधारण को हर्ष व अपार श्रदा के साथ सूचित किया जाता है कि इस वर्ष (2025) श्री खण्ड महादेव यात्रा, जिला प्रशासन कुल्लू व श्रीखण्ड महादेव यात्रा ट्रस्ट निरमण्ड द्वारा 10 जुलाई 2025 से 23 जुलाई 2025 तक आयोजित की जा रही है। जिसके लिए आनलाईन पॅंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक व्यक्ति https://shrikhandyatra.hp.gov.in/ में login कर पॅंजीकरण कर सकते है। पंजीकरण केवल ऑनलाइन माध्यम से ही होगा। तथा यात्रा की अवधि के दौरान प्रतिदिन अधिकतम 800 श्रद्धालु ही पंजीकरण करवा सकते है। इसलिए इच्छुक श्रद्धालु अपना ऑनलाइन पंजीकरण समय पर करवा ले। यात्रा के दौरान बैस कैम्प मे आफलाईन पॅंजीकरण केवल ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ केस में ही स्वीकार्य होगा। इसलिए पंजीकरण समय रहते करने की सलाह दी जाती है।
पॅजीकरण शुल्क, यात्रा न करने की सूरत या फिर मेडिकल में अनफिट रहने पर या फिर आपदा /विपरित परिस्थिति में यात्रा निरस्त होने पर, वापिस नहीं हो पायेगा। श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट, यात्रा के दौरान श्रदालुओं की सुरक्षा व सुविधा प्रदान करने के लिए पूरा प्रयास करेगी। अधिक जानकारी के लिए आप https://shrikhandyatra.hp.gov.in/ में login कर सकते है। सभी से अनुरोध है कि यात्रा की अधिकारिक तिथियों (10 जुलाई से 23 जुलाई 2025) के दौरान ही यात्रा मे आऐं। जो श्रद्धालु उपरोक्त आधिकारिक तिथियों के अलावा अन्य तिथियों में यात्रा करते हुए पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
निवेदकः.- श्री खण्ड महादेव यात्रा ट्रस्ट निरमण्ड

 

Report – Pooja Kashyap

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930