नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुल्लू शहर में सुबह और शाम मिलेगा पेयजल – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

कुल्लू शहर में सुबह और शाम मिलेगा पेयजल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कुल्लू शहर में सुबह और शाम मिलेगा पेयजल

कुल्लू, 26 जून :- सहायक अभियंता जल शक्ति कुल्लू ने बताया कि बरसात का मौसम प्रारंभ होने से कुल्लू शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित होने की सम्भावना बनी रहती है।
भारी वर्षा के कारण गाद आने से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त, भूस्खलन या बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचने की संभावना भी रहती है।
इस कारण कुल्लू शहर में 24×7 पेयजल आपूर्ति बाधित होती है। उन्होंने बताया कि नागरिकों की सुविधा हेतु बरसात के मौसम में कुल्लू शहर में पेयजल की आपूर्ति सुबह और शाम के समय ही करवाई जायेगी, ताकि कुल्लू शहर में पेयजल की आपूर्ति बरसात में भी सुचारू रूप में हो सके। उन्होंने कुल्लू शहर के समस्त उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी उपभोक्ता पेयजल को ग्राउंड फ्लोर पर संग्रहित (स्टोर) करने की उचित व्यवस्था करें तथा पेयजल को व्यर्थ न गवायें।

 

 

Report -Pooja Kashyap

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930