नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बंजार में वायरल पोस्ट से फैली सनसनी, गौ-बछड़े का कटा सिर मिलने की सुचना। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

बंजार में वायरल पोस्ट से फैली सनसनी, गौ-बछड़े का कटा सिर मिलने की सुचना।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बंजार में वायरल पोस्ट से फैली सनसनी, गौ-बछड़े का कटा सिर मिलने की सुचना,

लोगों द्वारा पुलिस जांच की मांग तेज।

देसी चैनल कुल्लू
आज प्रातः ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें गौ माता के बछड़े या बछड़ी का कटा हुआ सिर दिखाया जा रहा है। वायरल पोस्ट के अनुसार यह मामला बंजार उपमंडल की शिकारीघाट पंचायत के अंतर्गत शील गांव का है।

पोस्ट सामने आते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि अगर इस पोस्ट में जरा भी सच्चाई है तो यह किसी विधर्मी तत्व की बेहद घिनौनी हरकत है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

स्थानीय लोगों ने बंजार प्रशासन और पुलिस विभाग से तत्काल इस वायरल पोस्ट की जांच करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले की सच्चाई सामने लानी चाहिए और यदि पोस्ट की पुष्टि होती है तो दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए।

ग्रामीणों ने यह भी अपील की है कि ऐसी घटनाओं से समाज में तनाव और अशांति फैल सकती है, इसलिए पुलिस को मामले को गंभीरता से लेकर शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।

फिलहाल प्रशासन और पुलिस की ओर से इस वायरल पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930