नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 46वां अधिवेशन गुप्त गंगा, कांगड़ा में आयोजित होगा:–अभाविप – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 46वां अधिवेशन गुप्त गंगा, कांगड़ा में आयोजित होगा:–अभाविप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 46वां अधिवेशन गुप्त गंगा, कांगड़ा में आयोजित होगा:–अभाविप

अभाविप हिमाचल प्रदेश का 46वां प्रदेश अधिवेशन गुप्त गंगा बनेगा छात्रशक्ति का केंद्र:–नैंसी अटल

छात्रशक्ति और हिमाचल की झलक, लघु दर्शन के साथ 46वां अधिवेशन :–अभाविप

देसी चैनल कुल्लू
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश का 46वां अधिवेशन आगामी 31 अक्टूबर, 1 और 2 नवंबर को कांगड़ा जिले के गुप्त गंगा में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में प्रदेशभर से लगभग 500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रदेश के 19 संगठनात्मक जिलों की सहभागिता इस अधिवेशन को विशेष बनाएगी, जिसमें लघु “हिमाचल दर्शन” भी देखने को मिलेगा।

अधिवेशन स्थल पर लगाई जाने वाली प्रदर्शनी में पूरे वर्षभर संगठन द्वारा किए गए शैक्षिक, रचनात्मक और आंदोलनात्मक कार्यों का विस्तृत चित्रण प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदेश मंत्री अपने वार्षिक मंत्री प्रतिवेदन के माध्यम से वर्षभर की गतिविधियों का विस्तृत विवरण अधिवेशन में प्रस्तुत करेंगे।


इस अधिवेशन में नए प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री का चयन किया जाएगा। साथ ही वर्तमान परिदृश्य और शैक्षिक परिदृश्य पर आधारित दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे, जिनमें हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था तथा सामाजिक मुद्दों पर विद्यार्थी परिषद की स्पष्ट भूमिका रखी जाएगी।

अधिवेशन में केंद्र, प्रदेश एवं क्षेत्रीय स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। जिला कांगड़ा के कार्यकर्ता पिछले डेढ़ महीने से अधिवेशन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। समाज के विभिन्न वर्गों, पूर्व कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों का उत्साहपूर्ण सहयोग अधिवेशन की सफलता में चार चाँद लगा रहा है।

यह अधिवेशन न केवल संगठन के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा बल्कि हिमाचल के विद्यार्थी आंदोलन की दिशा और दशा तय करने वाला ऐतिहासिक अवसर बनेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31