नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राज्यपाल ने कुल्लू और चंबा ज़िलों के आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री रवाना की – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

राज्यपाल ने कुल्लू और चंबा ज़िलों के आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री रवाना की

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राज्यपाल ने कुल्लू और चंबा ज़िलों के आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री रवाना की

देसी चैनल कुल्लू
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज कुल्लू और चंबा जिलों के आपदा प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक राहत सामग्री के दो वाहनों को राजभवन से रवाना किया। राहत सामग्री हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से इन क्षेत्रों में चल रहे पुनर्वास प्रयासों के अंतर्गत सहायता के लिए भेजी गई है।
राहत सामग्री में रसोई में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के 74 सेट, 300 तिरपाल, 280 कंबल, 20 आश्रय उपकरण किट और आवश्यक अन्य घरेलू सामान शामिल हैं।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी आपदाग्रस्त लोगों को समय पर सहायता प्रदान करने में सराहनीय भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से राहत कार्य जारी रहेंगे और अगर आवश्यक हुआ तो जिला प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों की मांग के आधार पर अतिरिक्त सहायता भेजी जाएगी।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा और राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य भी उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31