नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन, बंजार भाजपा की बजौरा में बैठक संपन्न। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन, बंजार भाजपा की बजौरा में बैठक संपन्न।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन, बंजार भाजपा की बजौरा में बैठक संपन्न।

देसी चैनल कुल्लू
शुक्रवार को बजौरा में बंजार विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन को सशक्त बनाने, स्थानीय मुद्दों के समाधान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री एवं प्रभारी श्री सुरेश शर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है, जो निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा में जुटे हैं।

इस अवसर पर बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुरेंद्र शौरी जी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनसेवा की सबसे बड़ी आधारशिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच सक्रिय रहकर सरकारी योजनाओं का घर घर तक लाभ तक पहुँचाने के लिए प्रयासरत रहें। विधायक शौरी ने ज़ोर देते हूर कहा है कि आपदा प्रभावितों को समान रूप से आपदा राहत दिलाने के लिए सजग रहें।

बैठक में संगठनात्मक विस्तार, मंडल स्तरीय गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में चारों मंडलों के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और पार्टी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी संगठन की दृढ़ता और कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही जनसेवा के लक्ष्य को साकार कर रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930