नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संघ पर कांग्रेस सरकार की अभद्र टिप्पणी पर भाजपा का प्रहारतुरंत जनता से माफी मांगे सरकार — अखिलेश कपूर – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

संघ पर कांग्रेस सरकार की अभद्र टिप्पणी पर भाजपा का प्रहारतुरंत जनता से माफी मांगे सरकार — अखिलेश कपूर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संघ पर कांग्रेस सरकार की अभद्र टिप्पणी पर भाजपा का प्रहारतुरंत जनता से माफी मांगे सरकार — अखिलेश कपूर

देसी चैनल कुल्लू

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार लगातार सदन की गरिमा को आहत कर रही है और विधानसभा को अपनी राजनीतिक हताशा व निजी कुंठा का मंच बना चुकी है, जबकि सदन का उद्देश्य जनता, विकास और नीतियों पर गंभीर चर्चा करना होता है।

अखिलेश कपूर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री जगत नेगी द्वारा आरएसएस जैसी राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समर्पण की प्रतीक संस्था पर की गई अभद्र टिप्पणी बेहद निंदनीय है। यह केवल राजनीतिक बौखलाहट नहीं, बल्कि प्रदेश की जागरूक जनता और देशभर में सेवा-भाव से कार्यरत लाखों स्वयंसेवकों का अपमान है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बयान पर तुरंत प्रदेश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अपनी विफलताओं और जनता में बढ़ते आक्रोश से घबराकर कांग्रेस सरकार लगातार भटके हुए, गैर-जिम्मेदार और असंगत बयान दे रही है। कभी सेना की निष्ठा पर प्रश्न, कभी राष्ट्र की एकता पर संदेह, कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर निराधार आरोप, कभी विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और अब सदन में आरएसएस पर अनरगल बयान बाजी —यह सब कांग्रेस की जर्जर, दिशाहीन और हताश राजनीतिक सोच को उजागर करता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह सब इसलिए कर रही है ताकि जनता का ध्यान सरकार की झूठी गारंटीयों और ठप पड़े विकास कार्यों से हटाया जा सके।

अखिलेश कपूर ने स्पष्ट कहा कि विधानसभा किसी की निजी पीड़ा, कुंठा या राजनीतिक नौटंकी का मंच नहीं है। प्रदेश की जागरूक जनता सब देख रही है और ऐसे गैर-जिम्मेदार बयानों का जवाब समय आने पर अवश्य देगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930