नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भगवान रघुनाथ जी की भव्य रथयात्रा के साथ कुल्लू में वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

भगवान रघुनाथ जी की भव्य रथयात्रा के साथ कुल्लू में वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भगवान रघुनाथ जी की भव्य रथयात्रा के साथ कुल्लू में वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया
राम-भरत मिलन व हनुमान जी का केसरी रूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र

देसी चैनल कुल्लू।

देवभूमि कुल्लू में वसंत पंचमी का पावन पर्व भगवान रघुनाथ जी की भव्य रथयात्रा के साथ श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर रघुनाथपुर सुल्तानपुर से भगवान रघुनाथ जी व सीता माता की पावन मूर्तियों को विधिवत रूप से रथ मैदान लाया गया। यहां पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान रघुनाथ जी और सीता माता को रथ में विराजमान किया गया, जिसके बाद रथयात्रा भगवान रघुनाथ जी के अस्थाई शिविर तक निकाली गई।
रथयात्रा के दौरान “जय श्री रघुनाथ जी” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सियों को थामकर खींचते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया। ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच निकली यह रथयात्रा धार्मिक आस्था और परंपरा का जीवंत उदाहरण बनी।
रथयात्रा से पूर्व रथ मैदान में राम-भरत मिलन का भावपूर्ण मंचन किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। हनुमान जी के केसरी रंग में भक्तों को रंगने के दृश्य ने पूरे माहौल को और भी जीवंत कर दिया। राम-भरत मिलन का यह दृश्य रामायण काल की स्मृतियों को ताजा करता नजर आया और उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
इस अवसर पर भगवान रघुनाथ जी के प्रमुख छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने बताया कि वसंत पंचमी भगवान रघुनाथ जी के प्रमुख पर्वों में से एक है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव के बाद यह भगवान रघुनाथ जी की दूसरी प्रमुख रथयात्रा होती है, जिसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व अत्यंत विशेष है।
वसंत पंचमी के इस पावन अवसर पर रघुनाथ मंदिर परिसर और रथ मैदान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूरे आयोजन में आस्था, परंपरा और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031