नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , घोषणाओं के बावजूद बंदल–सर्ची के आपदा पीड़ित अब भी मदद के इंतज़ार में। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

घोषणाओं के बावजूद बंदल–सर्ची के आपदा पीड़ित अब भी मदद के इंतज़ार में।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

घोषणाओं के बावजूद बंदल–सर्ची के आपदा पीड़ित अब भी मदद के इंतज़ार में।

कुल्लू।

प्रदेश सरकार की घोषणाओं के बावजूद बंदल और सर्ची गांव के आपदा प्रभावित परिवारों को अब तक मूलभूत सहायता नहीं मिल पाई है। बंदल गांव आपदा में लगभग पूरी तरह बह गया था, जहां 25 से अधिक परिवार बेघर हो गए। सरकार ने प्रभावितों को 8-8 लाख रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी पहली किस्त तक जारी नहीं हो सकी है।
मदद न मिलने के कारण पीड़ित परिवार न तो नया मकान बना पा रहे हैं और न ही उन्हें बसाने के लिए भूमि उपलब्ध करवाई गई है। मजबूरी में कई परिवार तिरपाल के नीचे रह रहे हैं, जबकि कुछ रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं।
वहीं सर्ची गांव की करीब 18 किलोमीटर लंबी सड़क आपदा के बाद से अब तक बहाल नहीं हो पाई है, जिससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
समस्याओं से परेशान बंदल और सर्ची गांव के लोग अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त कुल्लू के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने राहत राशि जल्द जारी करने, पुनर्वास के लिए भूमि देने और सर्ची सड़क को शीघ्र बहाल करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो उनकी परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930