नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मनाली के होटल में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

मनाली के होटल में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मनाली के होटल में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार

कुल्लू/मनाली, 03 मार्च।

मनाली में पुलिस ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 02 मार्च 2026 को रात करीब 10:50 बजे उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त व मादक पदार्थों की सुरागबरारी पर थे। इसी दौरान IBEX चौक पर एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गोंपा रोड स्थित होटल मंगलदीप-02 के कमरा नंबर 202 में ठहरे दो युवक चिट्टा बेचने का कार्य कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर होटल में दबिश दी। कमरे में मौजूद युवकों ने अपनी पहचान विजय कुमार पुत्र मदन लाल निवासी फतेहाबाद हरियाणा तथा संजीव वैद्य पुत्र बलवीर निवासी सेक्टर 25-डी चंडीगढ़ के रूप में बताई।

गवाहों की उपस्थिति में कमरे की तलाशी लेने पर डबल बैड के तकिये के नीचे रखे एक कागजी बैग से पारदर्शी पोलीथीन में हल्के पीले रंग का दानेदार पदार्थ बरामद हुआ, जो जांच के दौरान चिट्टा/हेरोइन प्रतीत हुआ। तराजू से तोलने पर पदार्थ का कुल वजन पोलीथीन सहित 91.290 ग्राम पाया गया। इसके अलावा एक बीड़ी बंडल, लाइटर, काला लेदर पर्स, 1100 रुपये नकद व एसबीआई एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए।

बरामदगी के आधार पर थाना में अभियोग संख्या 29/26 दिनांक 03.03.2026 को धारा 21 व 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031