बंजार सराज में जिभी वैली पर्यटन विकास संघ की नई टीम निर्विरोध घोषित। रिटायर्ड कैप्टन किशन सिंह को फिर सौंपी अध्यक्ष पद की कमान।
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बंजार सराज में जिभी वैली पर्यटन विकास संघ की नई टीम निर्विरोध घोषित।
रिटायर्ड कैप्टन किशन सिंह को फिर सौंपी अध्यक्ष पद की कमान।
पर्यटन प्रबंधन, कचरा नियंत्रण, पार्किंग और सड़क सुधार पर रहेगा फोकस।
देसी चैनल कुल्लू
बंजार (परस राम भारती):- जिला कुल्लू के बंजार क्षेत्र की जिभी वैली पर्यटन विकास संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
नई कार्यकारिणी की घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त संदीप कंवर और चुनाव अधिकारी जगदीश चंद ने की। उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन, जांच और नाम वापसी की सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं। सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार होने के कारण चुनाव कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी और सभी को निर्विरोध चुना गया।
नई कार्यकारिणी में रिटायर्ड कैप्टन किशन सिंह को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा टोपेंद्र ठाकुर को उपाध्यक्ष, लाल सिंह को कोषाध्यक्ष तथा खेम वर्मा को जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है।
कार्यकारिणी के विस्तार में ललित ठाकुर को चीफ सेक्रेटरी, जगदीश चंद को जनरल सेक्रेटरी और स्पोक्सपर्सन, गौरव शर्मा को जॉइंट सेक्रेटरी, ऐलु राम को सीनियर उपाध्यक्ष और अंकित सूद को सीनियर कंसल्टेंसी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही संदीप कंवर और पदम सिंह को सीनियर एडवाइज, जय सिंह को बिजनेस डेवलपर, एडवोकेट विनय डोगरा को लीगल एडवाइजर, दूनी चंद को मीडिया प्रभारी तथा मनदीप ठाकुर और ब्रिज मोहन को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रिटायर्ड कैप्टन किशन सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और आने वाले दो वर्षों के लिए संगठन की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए जिभी क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने, कूड़ा प्रबंधन को व्यवस्थित करने और पर्यटन स्थलों की बढ़ती भीड़ को संतुलित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में चल रही सभी पर्यटन और व्यावसायिक इकाइयों का पंजीकरण सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा। इन्होने कहा कि जो इकाइयां अभी तक पंजीकृत नहीं हुई हैं, उन्हें भी जल्द पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि पर्यटन गतिविधियों को व्यवस्थित और टिकाऊ बनाया जा सके।
कैप्टन किशन सिंह ने नेशनल हाईवे-305 की खराब स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब हालत के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर सरकार और संबंधित विभागों को अवगत कराया जाएगा। यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो अप्रैल माह तक इस विषय को लेकर बड़ा आंदोलन भी किया जा सकता है।
नई कार्यकारिणी से क्षेत्र के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि संगठन आने वाले समय में जिभी और आसपास के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





