नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बंजार क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के बाद राहत का हाथ। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

बंजार क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के बाद राहत का हाथ।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बंजार क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के बाद राहत का हाथ। 

देसी चैनल कुल्लू

विशेष राहत पैकेज-2025 के तहत सीधे बैंक खातों में भेजी गई राशि।

प्रशासन ने पारदर्शी प्रक्रिया से प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई आर्थिक मदद।

बंजार–सैंज में आपदा पीड़ितों को करोड़ों की राहत राशि जारी।

बंजार (परस राम भारती):- वर्ष 2025 में बरसात के दौरान बंजार विधानसभा क्षेत्र में हुई भारी वर्षा, भूसखलन और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को अब राहत मिलनी शुरू हो गई है। आपदा के कारण कई गांवों में मकान पूरी तरह तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके अलावा कई स्थानों पर भूमि धंसने, भूस्खलन और कृषि व बागबानी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा था।

प्रभावित परिवारों की पहचान के लिए प्रशासन की ओर से तहसील बंजार और सैंज में एक त्रि-सदस्यीय समिति गठित की गई थी। इस समिति में पंचायत सचिव, पटवारी और कनिष्ठ अभियंता शामिल थे। समिति ने विशेष राहत पैकेज-2025 के मानदंडों के अनुसार सर्वेक्षण कर प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की। इसके आधार पर पात्र परिवारों को राहत और पुनर्वास के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

बंजार प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आपदा में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए विशेष राहत पैकेज–2025 के तहत 8 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि जारी की गई है, जिससे 322 पात्र परिवारों को सीधा लाभ मिला है।

इसी प्रकार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 611 पात्र परिवारों को कुल 5 करोड़ 38 लाख 20 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है।

प्राकृतिक आपदा के कारण कई स्थानों पर भूमि धंसाव तथा कृषि और बागबानी फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी सरकार ने राहत प्रदान की है। भूमि सुधार और फसल क्षतिपूर्ति के लिए 828 पात्र परिवारों को कुल 23 लाख 26 हजार रुपये की राशि जारी की गई है।

उपमंडल प्रशासन बंजार के अनुसार विशेष राहत पैकेज-2025 के अंतर्गत दी गई सहायता पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की गई है, ताकि राहत राशि समय पर प्रभावित परिवारों तक पहुंच सके।

उपमंडल अधिकारी नागरिक बंजार पंकज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र सहायता उपलब्ध करवाई गई है। साथ ही भविष्य में ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से बेहतर ढंग से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031