नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अमेरिका-इज़राइल-ईरान संघर्ष के बीच अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखी भारतीय आवाज,हिमाचल के कुल्लू जिला के कैप्टन रमन कपूर का लिया इंटरव्यू  – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

अमेरिका-इज़राइल-ईरान संघर्ष के बीच अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखी भारतीय आवाज,हिमाचल के कुल्लू जिला के कैप्टन रमन कपूर का लिया इंटरव्यू 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अमेरिका-इज़राइल-ईरान संघर्ष के बीच अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखी भारतीय आवाज,हिमाचल के कुल्लू जिला के कैप्टन रमन कपूर का लिया इंटरव्यू 

देसी चैनल कुल्लू 

दुनिया इस समय अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच जारी तनाव और संघर्ष के गंभीर परिणामों से जूझ रही है। इस संघर्ष में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त की जा रही है।

इसी वैश्विक उथल-पुथल के बीच एक महत्वपूर्ण क्षण तब आया जब 8 मार्च 2026 को जापान के प्रसिद्ध टीवी चैनल TV Asahi के अंतरराष्ट्रीय समाचार प्रसारण में भारतीय प्रतिनिधित्व भी देखने को मिला। इस कार्यक्रम में कुल्लू जिला के जल्लूग्रां निवासी कैप्टन रमन कपूर का इंटव्यू उक्त चैनल ने लिया जो गर्व की बात है। उन्होंने दुनिया में शांति और मानवीय मूल्यों की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए।

समाचार प्रसारण के दौरान उनका यह विशेष सेगमेंट कार्यक्रम के 7 मिनट 10 सेकंड से लेकर 8 मिनट 55 सेकंड तक प्रसारित हुआ, जिसमें उन्होंने युद्ध और संघर्ष के बीच मानवता, शांति और सहानुभूति का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में सबसे अधिक पीड़ा उन परिवारों को झेलनी पड़ रही है जिन्होंने इस संघर्ष में अपने प्रियजनों को खो दिया है। ऐसे समय में दुनिया को एकजुट होकर शांति और संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए, ताकि आगे और जान-माल का नुकसान न हो।

रमन कपूर ने तूफान मेल न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि

अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच जापान के टीवी असाही पर दिखाई दिया मेरा इंटरव्यू गर्व की बात है।

दुनिया इस समय अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के विनाशकारी परिणामों से जूझ रही है। इस कठिन दौर में मेरा दिल उन परिवारों के साथ है जिन्होंने इस संघर्ष में अपने प्रियजनों को खो दिया है।

इसी वैश्विक उथल-पुथल के बीच यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे जापान के प्रसिद्ध टीवी चैनल TV Asahi के अंतरराष्ट्रीय समाचार प्रसारण में 8 मार्च 2026 को अपनी बात रखने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में मेरा सेगमेंट 7 मिनट 10 सेकंड से 8 मिनट 55 सेकंड के बीच प्रसारित हुआ। यह मेरे लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने विचार साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031