नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पिरड़ी राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र में 70 प्रतिभागी ले रहे जल क्रीड़ा व आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

पिरड़ी राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र में 70 प्रतिभागी ले रहे जल क्रीड़ा व आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पिरड़ी राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र में 70 प्रतिभागी ले रहे जल क्रीड़ा व आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान के पिरड़ी राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र में इन दिनों जल क्रीड़ा और आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में भारतीय वायु सेना के 10 जवानों सहित देश-प्रदेश से आए लगभग 60 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी के प्रभारी गीमनर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से हिमाचली युवाओं को साहसिक खेलों से जोड़ने और उन्हें आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ब्यास नदी की श्वेत जलधाराओं में राफ्टिंग, कयाकिंग, रेस्क्यू अभियान तथा आपदा प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस कोर्स में कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला जिलों के युवाओं के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य से भी छात्र प्रशिक्षण लेने पहुंचे हैं। पिछले पांच वर्षों से यह केंद्र निरंतर जल, थल एवं वायु क्रीड़ा से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिससे हिमाचल में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है।

गीमनर सिंह ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से स्थानीय बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। कुल्लू घाटी में राफ्टिंग से जुड़े क्षेत्र में हजारों युवा अपना व्यवसाय चला रहे हैं और प्रदेश के पर्यटन को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने बताया कि राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में वर्षभर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

वहीं संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने भारतीय वायु सेना के जवानों तथा प्रशिक्षण ले रहे सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031