नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एचपीपीसीएल के अड़ियल रवैये से तंग आकर सैंज हाइड्रो परियोजना के आउटसोर्स कर्मचारी 16 मार्च को करेंगे सम्पूर्ण हड़ताल – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

एचपीपीसीएल के अड़ियल रवैये से तंग आकर सैंज हाइड्रो परियोजना के आउटसोर्स कर्मचारी 16 मार्च को करेंगे सम्पूर्ण हड़ताल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एचपीपीसीएल के अड़ियल रवैये से तंग आकर सैंज हाइड्रो परियोजना के आउटसोर्स कर्मचारी 16 मार्च को करेंगे सम्पूर्ण हड़ताल

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। जिला कुल्लू की प्रतिष्ठित सैंज जल विद्युत परियोजना (100 मेगावाट) में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले तीन वर्षों से प्रोजेक्ट प्रबंधन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

कर्मचारियों ने बताया कि लगातार अनदेखी के बाद उन्हें मजबूर होकर लेबर कोर्ट कुल्लू का रुख करना पड़ा। बीते दो वर्षों से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लेबर कोर्ट के माध्यम से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

कर्मचारियों का कहना है कि लेबर ऑफिसर कुल्लू द्वारा कई बार प्रोजेक्ट प्रबंधन को श्रम कानूनों के बारे में अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद प्रबंधन ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया। यहां तक कि लेबर ऑफिसर की लिखित तहरीर को भी अनदेखा किया गया। कर्मचारियों के अनुसार एचपीपीसीएल प्रबंधन किसी भी प्रकार के कानूनी प्रावधानों को मानने के लिए तैयार नहीं है।

इसी अड़ियल रवैये से तंग आकर सैंज हाइड्रो परियोजना में पिछले 15 से 18 वर्षों से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने 16 मार्च 2026 को सम्पूर्ण हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इसकी पूर्व सूचना 2 मार्च 2026 को संबंधित विभागों को भेज दी गई है।

सैंज हाइड्रो वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष महेंद्र नेगी ने कहा कि 16 मार्च को परियोजना के सभी आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे और उस दिन प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि 16 मार्च को प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं होगी। यदि उस दिन प्रोजेक्ट को किसी प्रकार का नुकसान होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रोजेक्ट प्रबंधन वर्ग की होगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031