नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राफ्टिंग केंद्र पिरड़ी में प्रशिक्षुओं का स्किल टेस्ट, स्विमिंग-कयाकिंग व रेस्क्यू का कराया अभ्यास – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

राफ्टिंग केंद्र पिरड़ी में प्रशिक्षुओं का स्किल टेस्ट, स्विमिंग-कयाकिंग व रेस्क्यू का कराया अभ्यास

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राफ्टिंग केंद्र पिरड़ी में प्रशिक्षुओं का स्किल टेस्ट, स्विमिंग-कयाकिंग व रेस्क्यू का कराया अभ्यास

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शनिवार को प्रशिक्षुओं का स्किल टेस्ट लिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों से स्विमिंग, कयाकिंग, राफ्टिंग, आपदा प्रबंधन, रेस्क्यू और इवैक्यूएशन से जुड़े विभिन्न अभ्यास करवाए गए, ताकि आपात परिस्थितियों में राहत और बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जा सके।

राफ्टिंग केंद्र के प्रभारी गीमनर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर रविवार को आयोजित होने वाले क्लोजिंग सेरेमनी में संस्थान के उपनिदेशक लूडर सेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और कार्यक्रम का औपचारिक समापन करेंगे।

उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के पिरड़ी राफ्टिंग केंद्र में इन दिनों 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इस प्रशिक्षण में भारतीय वायु सेना के 10 जवानों सहित देश व प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए करीब 60 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतिभागियों को ब्यास नदी की श्वेत जलधाराओं में राफ्टिंग, कयाकिंग, आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू अभियान की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला जिलों के अलावा उत्तराखंड राज्य से भी छात्र भाग लेने पहुंचे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जल क्रीड़ा के साथ-साथ राहत और बचाव कार्यों की तकनीकें भी सिखाई जा रही हैं, ताकि वे आपदा के समय प्रभावी भूमिका निभा सकें।

प्रभारी गीमनर सिंह ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से पिरड़ी स्थित यह केंद्र निरंतर जल, थल और वायु क्रीड़ा से जुड़े विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इससे हिमाचल प्रदेश में साहसिक पर्यटन को नई गति मिली है। साथ ही स्थानीय बेरोजगार युवाओं को भी इस क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कुल्लू घाटी में राफ्टिंग गतिविधियों के माध्यम से हजारों युवा अपना व्यवसाय चला रहे हैं और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं। संस्थान भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि युवाओं को साहसिक खेलों और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में दक्ष बनाया जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031